• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home विदेश

भारतवंशी काश पटेल को Donald Trump ने बनाया जांच एजेंसी FBI का डायरेक्टर

Donald Trump appointed Indian-origin Kash Patel as the director of investigation agency FBI

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/12/2024
in विदेश
0
भारतवंशी काश पटेल को Donald Trump ने बनाया जांच एजेंसी FBI का डायरेक्टर
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (newly elected president donald trump) ने भारतवंशी काश पटेल (Indian-origin Kash Patel ) को जांच एजेंसी ‘फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) का अगला डायरेक्टर नियुक्त किया है। ट्रम्प ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर इसकी घोषणा की। एक पोस्ट में ट्रम्प ने काश पटेल के पिछले कामों की तारीफ भी की। ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान काश पटेल रक्षा मंत्रालय में चीफ ऑफ स्टाफ, नेशनल इंटेलिजेंस में डिप्टी डायरेक्टर और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में आतंकवाद विरोधी कार्यक्रमों के सीनियर डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।

ट्रम्प के बेहद भरोसेमंद भारतवंशी काश पटेल एफबीआई डायरेक्टर पद पर 20 जनवरी 2025 को नई सरकार के कार्यकाल के साथ काबिज हो जाएंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि कश्यप ‘काश’ एफबीई के अगले निदेशक के रूप में काम करेंगे। काश एक शानदार वकील, इंवेस्टिगेटर और ‘अमेरिका फर्स्ट’ वॉरियर हैं, जिन्होंने अपना करियर भ्रष्टाचार उजागर करने, न्याय की रक्षा करने और अमेरिकी लोगों की रक्षा करने में बिताया है।”

कौन है काश पटेल ?

काश पटेल के माता-पिता का जीवन युगांडा में बीता। उनके पिता 70 के दशक में बेहतर जीवन की तलाश में अमेरिका आ गए थे। 1980 में काश पटेल का जन्‍म न्‍यूयॉर्क के गार्डन सिटी में हुआ। काश पटेल ने कानून की पढ़ाई की। नस्लवाद विरोधी माने जाने वाले काश ने इससे पहले ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन फैकल्टी ऑफ लॉज से अंतरराष्‍ट्रीय कानून में सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया था। काश पटेल ने कार्यवाहक रक्षा सचिव क्रिस्टोफर मिलर के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम किया। इससे पहले राष्ट्रपति के उप सहायक और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् में आतंकवाद निरोध के वरिष्ठ निदेशक के रूप में भी वे काम कर चुके हैं।

Tags: Donald TrumpFBIFederal Bureau of InvestigationIndian-origin Kash Patel
Previous Post

AIR INDIA EXPRESS ने KOLKATA से PORT BLAIR के लिए शुरू की दैनिक उड़ान

Next Post

02 दिसम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

02 दिसम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.