• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की रखी नींव

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/12/2024
in देश
0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की रखी नींव
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President of India Draupadi Murmu) ने आज (7 दिसंबर, 2024) ओडिशा के रायरंगपुर (Rairangpur) में तीन रेल लाइनों: बांगिरिपोसी-गोरुमहिसानी; बुरामारा-चाकुलिया; और बादामपहाड़-केंदुझारगढ़ के साथ ही जनजातीय अनुसंधान और विकास केंद्र, दंडबोस हवाई अड्डे; और रायरंगपुर के उप-मंडल अस्पताल के नए भवन की नींव रखी।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस भूमि की बेटी होने पर हमेशा गर्व रहा है। जिम्मेदारियों और व्यस्तताओं ने उन्हें कभी भी अपनी जन्मभूमि और यहां के लोगों से दूर नहीं किया। बल्कि लोगों का प्यार उन्हें हमेशा अपनी ओर खींचता रहता है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि उनके विचारों और कार्यों में बसी है। इस क्षेत्र के लोगों का पवित्र और गहरा स्नेह हमेशा उनके मन में गूंजता रहता है।

राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि रेल परियोजनाओं और हवाई अड्डे से क्षेत्र में परिवहन, वाणिज्य और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। 100 बिस्तरों वाली नई अस्पताल स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा भारत सरकार के पूर्वोदय दृष्टिकोण से लाभान्वित हो रहा है। शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन संपर्क और परिवहन सुविधाओं सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पूरे क्षेत्र के विकास को गति दी जा रही है।

राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि ओडिशा में 100 से अधिक नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं जिनमें मयूरभंज जिले के 23 विद्यालय भी शामिल हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उन विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त करने के बाद आदिवासी बच्चे समाज और देश की प्रगति में गुणवत्तापूर्ण योगदान दे सकेंगे।

Tags: President of India Draupadi MurmuRairangpur
Previous Post

07 दिसम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post

Armed Forces Flag Day हमारे साहसी सैनिकों की वीरता, दृढ़ संकल्प और बलिदान को सलाम करने के बारे में है : PM MODI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.