• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

अमेरिकी फेड के सख्त रुख का असर खत्म, सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/12/2024
in व्‍यापार
0
अमेरिकी फेड के सख्त रुख का असर खत्म, सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी फेड के सख्त रुख का असर खत्म होने के साथ सपाट खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के ऑटो, मीडिया और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली।

जानकारों ने कहा कि हाल ही में अमेरिकी फेड के कमेंट्स पर बाजार की नकारात्मक प्रतिक्रिया लंबे समय तक नहीं देखी गई और निकट भविष्य में लार्ज कैप के नेतृत्व में सुधार की उम्मीद है। सुबह करीब 9:32 बजे, सेंसेक्स 95.44 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,122.61 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 19.60 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,932.10 पर कारोबार कर रहा था।

992 शेयर हरे निशान पर

बाजार का रुख सकारात्मक रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 992 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 694 शेयर लाल निशान में थे। निफ्टी बैंक 153.10 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,422.60 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 207.45 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,763.70 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 94.50 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,227.60 पर था।

दिग्गज शेयर टॉप गेनर्स में 

सेक्टोरल फ्रंट पर पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी और मेटल सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे। वहीं, टीसीएस, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स थे।

लार्जकैप दबाव में

बाजार के जानकारों के अनुसार, “दिसंबर की शुरुआत में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा की गई खरीदारी अब उलट रही है और इस सप्ताह की बिकवाली 12,229 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। एफआईआई रणनीति में यह बदलाव बाजार के रुझानों में भी दिखाई दे रहा है, जिसमें एफआईआई की बिकवाली के कारण लार्जकैप दबाव में हैं।”

क्वालिटी वाले लार्जकैप जल्द ही वापसी कर सकती है 

जानकारों ने आगे कहा, “यह ट्रेंड बरकरार रहने की संभावना नहीं है और इसलिए, रिटेल निवेशक एफआईआई रणनीति के विपरीत रणनीति अपना सकते हैं। क्वालिटी वाले लार्जकैप जल्द ही वापसी करेंगे।” एफआईआई ने 19 दिसंबर को 4,224.92 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 3,943.24 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

Tags: Indian stock market
Previous Post

20 दिसंबर 2024 : आज का राशिफल

Next Post

INS TUSHIL ने भारत के लिए अपना सफर किया शुरू

Next Post
INS TUSHIL ने भारत के लिए अपना सफर किया शुरू

INS TUSHIL ने भारत के लिए अपना सफर किया शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In