• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

INS TUSHIL ने भारत के लिए अपना सफर किया शुरू

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/12/2024
in देश
0
INS TUSHIL ने भारत के लिए अपना सफर किया शुरू
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना का नवीनतम बहु-भूमिका वाला स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशील (INS TUSHIL) 17 दिसंबर 24 को रूस के कलिनिनग्राद से भारत के लिए रवाना हुआ, जो उसकी पहली परिचालन तैनाती की शुरुआत थी।

यह जहाज रूस में निर्मित किया गया था और 09 दिसंबर 24 को माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में इसे नौसेना में शामिल किया गया था।

यह जहाज बाल्टिक सागर, उत्तरी सागर, अटलांटिक महासागर और अंततः हिंद महासागर से होकर गुजरेगा और रास्ते में कई मित्र देशों के बंदरगाहों पर रुकेगा।

आईएनएस तुशील की पहली तैनाती में भारतीय नौसेना के प्रमुख चार्टर, अर्थात् राजनयिक, सैन्य और कांस्टेबुलरी गतिविधियां शामिल होंगी।

यह जहाज क्षेत्र में समुद्री डकैती वाले स्थानों सहित मार्ग में पड़ने वाली अनेक नौसेनाओं के साथ संयुक्त गश्ती और समुद्री साझेदारी अभ्यास करेगा।

अपने बंदरगाह प्रवास के दौरान, जहाज मेजबान नौसेनाओं के साथ क्षमता निर्माण गतिविधियों को अंजाम देगा और वरिष्ठ सैन्य और सरकारी नेतृत्व के साथ बातचीत करेगा। बंदरगाह प्रवास के दौरान पूरे क्षेत्र में फैले भारतीय प्रवासियों से भी संपर्क किया जाएगा।

बंदरगाहों पर भ्रमण और अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्र के तटीय देशों के साथ भारत के समुद्री सहयोग को मजबूत करना तथा समुद्री समुदाय की सुरक्षा और संरक्षा के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है।

Tags: INS TUSHIL started its journey for India
Previous Post

अमेरिकी फेड के सख्त रुख का असर खत्म, सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार

Next Post

स्‍पैम मैसेज भेजने वालों की खैर नहीं, अब MARKETING SMS को ट्रेस कर पाएगा TRAI, तैयार क‍िया नया फ्रेमवर्क

Next Post
ट्राई के नाम पर होनेवाली धोखाधड़ी से सावधान

स्‍पैम मैसेज भेजने वालों की खैर नहीं, अब MARKETING SMS को ट्रेस कर पाएगा TRAI, तैयार क‍िया नया फ्रेमवर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.