• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

दिल्ली पुलिस ने 11 बांग्लादेशी घुसपैठियों को भेजा वापस

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/01/2025
in देश
0
दिल्ली में पुलिस ने 16 अगस्त तक ड्रोन और पैरा ग्लाइडिंग पर लगाई पाबंदी
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चल रहे अभियान में दक्षिण पश्चिम जिले से 11 बांग्लादेशी प्रवासियों को विदेशी पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के माध्यम से निर्वासित किया गया है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यहां दी।
पुलिस के अनुसार यह अभियान एलजी वीके सक्सेना द्वारा दिल्ली पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिए गए निर्देश के बाद चलाया गया है।

Delhi | Anti Snatching Cell, South West District apprehended 11 Bangladeshi Nationals residing illegally in Delhi, namely Md Shimul, Md. Ali Poran, Md. Shihab Hossen, Md Jakir Hossain Biplov, Anowar Hassan, Masudul Alam Atul, Jakariya Ahmed, Arpon Kumar Chanda, MD Rafiqul,…

— ANI (@ANI) January 1, 2025

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने कहा, “महिपालपुर क्षेत्र में अवैध प्रवासियों के अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी रहने के बारे में विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 11 व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जो बांग्लादेश नागरिक पाए गए। इनके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी।”
दक्षिण पश्चिम जिले के एंटी स्नैचिंग सेल ने इन 11 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जिनके नाम हैं मोहम्मद शिमुल, मोहम्मद अली पोरन, मोहम्मद शिहाब हुसैन, मोहम्मद जाकिर हुसैन बिप्लोव, अनवर हसन, मसूदुल आलम अतुल, जकारिया अहमद, अर्पोन कुमार चंदा, एमडी रफीकुल, मिजानुद्दीन और आरिफुर रहमान अकरम बताए गए हैं।

भारत आने के लिए पर्यटक वीजा लिया था
पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने भारत आने के लिए पर्यटक वीजा लिया था और अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वापस नहीं गए। चौधरी ने बताया कि गहन सत्यापन और पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं, जिसके परिणामस्वरूप एफआरआरओ के माध्यम से उन्हें निर्वासित किया गया।

31 दिसंबर को दिल्ली पुलिस ने तीन बांग्लादेशी प्रवासियों को गिरफ्तार किया था
डीसीपी ने कहा कि पुलिस अधिक अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है। इससे पहले 31 दिसंबर को दिल्ली पुलिस ने तीन बांग्लादेशी प्रवासियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक मां-बेटे और एक अन्य व्यक्ति शामिल थे, जो लंबे समय से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में रह रहे थे।

Tags: bangladeshDELHI POLICE
Previous Post

भुवनेश कुमार ने संभाला UIDAI के CEO का पदभार

Next Post

दिसंबर 2024 में GST कलेक्शन 7.3 प्रतिशत बढ़कर हुआ 1.77 लाख करोड़ रुपये

Next Post
नवंबर 2023 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1,67,929 लाख करोड़ रुपये रहा, जिसमें सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की सर्वाधिक वृद्धि दर्ज

दिसंबर 2024 में GST कलेक्शन 7.3 प्रतिशत बढ़कर हुआ 1.77 लाख करोड़ रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In