• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

उत्तर प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, जल जीवन मिशन में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
17/01/2025
in देश
0
राम मंदिर की तर्ज पर अन्य विरासत भी लेना है वापस : CM योगी
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : उत्तर प्रदेश (UTTAR PRADESH) की योगी सरकार ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य को प्रधानमंत्री पुरस्कार (PM AWARD) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान जल जीवन मिशन में सौर ऊर्जा के उत्कृष्ट उपयोग और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दिया जा रहा है। बता दें कि यह पुरस्कार अप्रैल में दिल्ली में प्रदान किया जाएगा।

जल जीवन मिशन (JAL JIWAN MISSION) के तहत, योगी सरकार ने ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को सुलझाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किया। इस परियोजना में सोलर पैनलों की स्थापना की गई जिससे न केवल ऊर्जा की बचत हुई बल्कि पानी की आपूर्ति भी निर्बाध रूप से सुनिश्चित हुई। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है।

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 33,229 योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित हैं। इनसे राज्य सरकार को लगभग एक लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। साथ ही, हर साल 13 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी। अगले 30 वर्षों में 390 लाख कार्बन क्रेडिट अर्जित किए जा सकेंगे। केंद्र सरकार ने इस पहल को बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में मान्यता दी है।

इसके अलावा, बहराइच की जिलाधिकारी (डीएम) मोनिका रानी को भी प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिले में विकास और जनकल्याण योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया। जनभागीदारी और नवाचार के माध्यम से उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्हें यह पुरस्कार जिले के समग्र विकास की श्रेणी में दिया जाएगा।

Tags: Jal Jeevan MissionPrime Minister's AwardUttar Pradesh government
Previous Post

भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा के लिए कोलकाता में आयोजित हुआ बीएसएफ फील्ड कमांडरों का सम्मेलन

Next Post

“भारत के लिए कौशल, विश्व के लिए कौशल” : डॉ. अरविंद विरमानी नीति आयोग सदस्य

Next Post
“भारत के लिए कौशल, विश्व के लिए कौशल” : डॉ. अरविंद विरमानी नीति आयोग सदस्य

“भारत के लिए कौशल, विश्व के लिए कौशल” : डॉ. अरविंद विरमानी नीति आयोग सदस्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In