• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

बंधन बैंक का कुल कारोबार 17 प्रतिशत बढ़कर 2.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
31/01/2025
in बंगाल
0
बंधन बैंक का कुल कारोबार 17 प्रतिशत बढ़कर 2.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : बंधन बैंक (Bandhan Bank) ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों (quarter result) की घोषणा की है। बैंक का कुल कारोबार 17 प्रतिशत बढ़कर 2.73 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ। कुल जमाराशि में रिटेल हिस्सेदारी अब करीब 69 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछली तिमाही में देखी गई उत्साहजनक वृद्धि दरअसल डिस्ट्रीब्यूशन सेगमेंट में इसके विस्तार, व्यावसायिक दक्षता और कामकाज के अनुकूल माहौल के कारण हुई है।

बैंक अब भारत में करीब 6,300 बैंकिंग आउटलेट के माध्यम से अपने ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करता है। बंधन बैंक में कार्यरत कर्मचारियों की कुल संख्या अब लगभग 78,400 है।

वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के दौरान, बैंक की जमाराशि में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कुल जमाराशि अब 1.41 लाख करोड़ रुपये है, जबकि कुल अग्रिम 1.32 लाख करोड़ रुपये है। चालू खाता और बचत खाता (सीएएसए) अनुपात समग्र जमाराशि का 32 फीसदी है। बैंक की स्थिरता का एक संकेतक, पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) 16 प्रतिशत पर है, जो विनियामक आवश्यकता से अधिक है।

बैंक की परफॉर्मेंस पर टिप्पणी करते हुए एमडी और सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, ‘‘तीसरी तिमाही में बंधन बैंक का प्रदर्शन जोखिम और अनुपालन पर मजबूत ध्यान देने के साथ सतत विकास को दर्शाता है। हमारी निरंतर सफलता हमारे ग्राहकों के विश्वास और हमारे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत पर आधारित है। इस अवधि में हमारी लोन बुक में वृद्धि और तकनीकी नवाचार, प्रक्रियाओं में सुधार, तथा हमारे उत्पादों और टीमों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करके, बंधन बैंक अगली विकास यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि हम ‘बंधन बैंक 2.0’ की ओर बढ़ रहे हैं।’’

बैंक अपनी परिसंपत्तियों में विविधता लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें अपने खुदरा पोर्टफोलियो के विस्तार पर स्पष्ट ध्यान केंद्रित किया गया है। अधिक से अधिक डिजिटलीकरण एक प्रमुख प्राथमिकता है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के बैंकिंग संबंधी अनुभव को और बेहतर बनाते उत्पादकता और दक्षता को बढ़ावा देना है।

Tags: bandhan bankquarter result bandhan bank
Previous Post

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने महात्मा गांधी पर विशेष प्रदर्शनी की आयोजित

Next Post

बंधन बैंक 200 नये ब्रांच खोलगा, पूरी तरह से ड‍िज‍िटल सेवाओं पर ध्‍यान : एमडी एंड सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता

Next Post
बंधन बैंक 200 नये ब्रांच खोलगा, पूरी तरह से ड‍िज‍िटल सेवाओं पर ध्‍यान : एमडी एंड सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता

बंधन बैंक 200 नये ब्रांच खोलगा, पूरी तरह से ड‍िज‍िटल सेवाओं पर ध्‍यान : एमडी एंड सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In