• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

डाक विभाग ने माता कर्मा पर स्मारक डाक टिकट किया जारी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
26/03/2025
in देश
0
डाक विभाग ने माता कर्मा पर स्मारक डाक टिकट किया जारी
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : डाक विभाग ने प्रख्‍यात संत, समाज सुधारक और भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी करने की घोषणा की है। रायपुर में 25 मार्च, 2025 को आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय आवासन और शहरी मामलों के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्यों और अखिल भारतीय तैलिक महासभा के सम्मानित सदस्यों की इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति रही।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001O4JW.jpg

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साईं की उपस्थिति में अगस्त में रायपुर में माता कर्मा पर स्मारक डाक टिकट जारी किया गया

भगवान कृष्ण की समर्पित अनुयायी माता कर्मा ने अटूट विश्वास, साहस और नि:स्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया था। अपनी गहरी भक्ति से प्रेरित होकर, उन्होंने भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए यात्रा शुरू की। पवित्र शहर पुरी पहुंचने पर मंदिर के सेवकों ने उनसे पारंपरिक व्यंजन खिचड़ी बनाने का अनुरोध किया। उनकी खुशी के लिए भगवान कृष्ण ने उनकी भेंट स्वीकार की। माता कर्मा द्वारा शुरू की गई यह महान परंपरा जगन्नाथ मंदिर के अनुष्ठानों का एक स्थायी हिस्सा बन गई। डाक टिकट में माता कर्मा को भगवान कृष्ण को खिचड़ी भेंट करते हुए खूबसूरती से दर्शाया गया है, जिसकी पृष्ठभूमि में प्रतिष्ठित जगन्नाथ मंदिर को दर्शाया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002IWJF.jpg

माता कर्मा पर स्मारक डाक टिकट

सामाजिक सद्भाव, महिला सशक्तिकरण और धार्मिक भक्ति में माता कर्मा का योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनका जीवन हमें समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हुए अस्पृश्यता और रूढ़िवाद जैसी विभिन्न सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करता है। भारतीय डाक द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट उनके स्थायी प्रभाव को स्वीकार करता है और भावी पीढ़ियों के लिए उनकी विरासत को संरक्षित करता है।

डाक टिकट और अन्‍य डाक टिकट संबंधी वस्तुएं, जिनमें फर्स्ट डे कवर (एफडीसी) और सूचना विवरणिका शामिल हैं, अब पूरे भारत में फिलेटली ब्यूरो और www.epostoffice.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति, भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त, माता कर्मा देवी जी की 1009वीं जयंती पर @IndiaPostOffice द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट उनके महान योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

मां कर्मा देवी जी ने समाज में भक्ति, सेवा और सद्भाव का जो संदेश… pic.twitter.com/plKiYvbMPq

— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) March 25, 2025

Tags: mata karma postal stamp
Previous Post

Natraj Pipes ने सौरव गांगुली का ब्रांड परिवार में स्वागत किया

Next Post

भारतीय मानक ब्यूरो ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर कार्रवाई की तेज, गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाए गए घटिया उत्पाद

Next Post
भारतीय मानक ब्यूरो ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर कार्रवाई की तेज, गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाए गए घटिया उत्पाद

भारतीय मानक ब्यूरो ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर कार्रवाई की तेज, गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाए गए घटिया उत्पाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.