• Contact Us
Friday, October 30, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

सहकारिता मॉडल पर जल्द ही शुरू होगी एक टैक्सी सेवा : अम‍ित शाह

सहकारी टैक्सी सेवा दोपहिया वाहन, टैक्सी, रिक्शा और चौपहिया वाहनों के पंजीकरण की अनुमति देगी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/03/2025
in देश
0
सरकार ने ‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी)’ को 5 और साल के लिए UAPA के तहत ‘विधिविरुद्ध संगठन’ किया घोषित
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : लोकसभा में त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी विधेयक, 2025 पर चर्चा का उत्तर देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कुछ महीनों में एक बहुत बड़ी सहकारी टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी, जिसमें दोपहिया वाहन, टैक्सी, रिक्शा और चौपहिया वाहनों का पंजीकरण संभव होगा और लाभ सीधे चालक को मिलेगा।

सहकार से समृद्धि के सिद्धांत पर एक सहकारी टैक्सी सेवा इच्छुक टैक्सी चालकों द्वारा बनाई जाएगी और इसका प्रबंधन उसके सदस्यों के पास होगा। इस पहल का उद्देश्य सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से लोकतांत्रिक प्रबंधन सुनिश्चित करना और ऐसी सहकारी टैक्सी सोसाइटी द्वारा अर्जित अधिकतम लाभ को उस सदस्य टैक्सी चालकों के बीच समान रूप से वितरित करना है। इस तरह की पहल से समग्र समृद्धि आएगी और टैक्सी चालकों/सहकारी समिति के सदस्यों की आय, कार्य परिस्थितियाँ और जीवन स्तर में सुधार के साथ ही उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएँ भी प्रदान की जाएंगी।

सहकार या सहकारिता एक ऐसा सिद्धांत है, जिसमें लोग स्वेच्छा से एकत्रित होकर एक सहकारी समिति बनाते हैं, जो आपसी लाभ और समान आर्थिक हितों पर आधारित होती है। आर्थिक सहयोग का सहकारी मॉडल सदस्यों के लिए अधिक लाभकारी साबित हुआ है, जो अधिक समानकारी है और अमूल की तरह सबके लिए समावेशी विकास लाता है।

सरकार ने देश के समान और समावेशी विकास के लिए पहले भी स्टार्टअप्स और अन्य उद्यमों को प्रोत्साहन और सहायता प्रदान की है। भारत में 8 लाख से अधिक सहकारी संस्थाएँ हैं, जो 30 विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 30 करोड़ सदस्यों को सेवा प्रदान कर रही हैं।

ये सहकारी संस्थाएँ आत्मनिर्भरता, वित्तीय समावेशन, और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, विशेष रूप से कृषि, डेयरी, मछली पालन, बैंकिंग, आवास, उपभोक्ता सेवाएँ, श्रम, चीनी आदि क्षेत्रों में। ये सहकारी संस्थाएँ निजी क्षेत्र सहित अन्य प्रतिस्पर्धियों के साथ बाजार में प्रतिस्पर्धा करती हैं। सहकारी संस्थाएँ संबंधित राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के सहकारी कानूनों के तहत पंजीकृत होती हैं, और जो संस्थाएँ कई राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में कार्य करती हैं, वे बहु-राज्य सहकारी संस्थाएँ अधिनियम के तहत पंजीकृत होती हैं।

Tags: A taxi service will soon be started on the cooperative model: Amit Shah
Previous Post

प्रधानमंत्री 30 मार्च को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का करेंगे दौरा

Next Post

आकाशवाणी का आराधना चैनल नवरात्र के लिए करेगा विशेष कार्यक्रम प्रसारित

Next Post
आकाशवाणी का आराधना चैनल नवरात्र के लिए करेगा विशेष कार्यक्रम प्रसारित

आकाशवाणी का आराधना चैनल नवरात्र के लिए करेगा विशेष कार्यक्रम प्रसारित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ : आयोजकों की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : टीएमसी सांसद अभिषेक

29/10/2026
मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

29/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In