• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

आकाशवाणी का आराधना चैनल नवरात्र के लिए करेगा विशेष कार्यक्रम प्रसारित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/03/2025
in धर्म
0
आकाशवाणी का आराधना चैनल नवरात्र के लिए करेगा विशेष कार्यक्रम प्रसारित
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नवरात्र के पावन अवसर पर, आकाशवाणी का आराधना यूट्यूब चैनल 30 मार्च से 6 अप्रैल 2025 तक विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत करने के लिए तैयार है, जो श्रोताओं को पूरे नवरात्र उत्सव की अवधि में गहन भक्ति अनुभव प्रदान करेगा।

प्रत्येक दिन के महत्व को याद करने के लिए, चैनल सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष रूप से तैयार की गई श्रृंखला पेश करेगा। इसके अतिरिक्त, शक्ति आराधना का प्रसारण प्रतिदिन सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 8 बजकर 40 मिनट  तक किया जाएगा, जिसमें दर्शकों को दिव्य प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।

इस समारोह का विशेष आकर्षण अनूप जलोटा, नरिंदर चंचल, जगजीत सिंह, हरिओम शरण, महेंद्र कपूर और अनुराधा पौडवाल जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के गाए नवरात्र भजन होंगे। ये प्रस्तुतियाँ प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक प्रसारित की जाएँगी।

भक्तिमय अनुभव को और बढ़ाते हुए, नवरात्र पर प्रेरक कहानियाँ सुनाने वाली अनूठी श्रृंखला देवी माँ के अनेक स्वरूप का प्रसारण प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 9 बजकर 30 मिनट तक किया जाएगा। चैनल देश भर के विभिन्न शक्ति पीठों पर विशेष कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेगा, जिससे श्रोताओं को देवी दुर्गा को समर्पित पवित्र स्थलों के बारे में गहन जानकारी मिलेगी।

नवरात्र उत्सव का समापन श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या से सीधे राम जन्मोत्सव पर भव्य लाइव कार्यक्रम के साथ होगा। यह विशेष प्रसारण 6 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक होगा, जो पूरे देश में दर्शकों के लिए दिव्य उत्सव लेकर आएगा।

श्रोता नवरात्र के आध्यात्मिक सार का अनुभव करने और भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में त्योहार मनाने के लिए आकाशवाणी का आराधना यूट्यूब चैनल देख सकते हैं।

Tags: Aaradhana channel of Akashvani will broadcast special programs for Navratriakashvani aradhan channel navratri
Previous Post

सहकारिता मॉडल पर जल्द ही शुरू होगी एक टैक्सी सेवा : अम‍ित शाह

Next Post

ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए एक नोटरी पोर्टल लॉन्च

Next Post
आगामी 1 जुलाई से होंगे नए आपराधिक कानून प्रभावी : केंद्रीय कानून मंत्री

ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए एक नोटरी पोर्टल लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.