• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व लोक सभा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
09/04/2025
in देश
0
प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव का करेंगे उद्घाटन
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली; राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: – “महावीर जयंती के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर जैन भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

अहिंसा और करुणा की प्रतिमूर्ति भगवान महावीर ने ‘अहिंसा परमो धर्म’ के संदेश द्वारा मानवता को नया मार्ग दिखाया, जिसका अर्थ है अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है। महावीर जयंती हमें आध्यात्मिकता के पथ पर चलने और सादगी, दयालुता और भौतिक संपत्ति तथा इच्छाओं से विराग के मूल्यों को अपनाने का संदेश देती है।

आइए हम भगवान महावीर की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में शांति, अहिंसा और सद्भाव को बढ़ावा दें।

उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने महावीर जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

उनके शुभकामना संदेश का मूलपाठ इस प्रकार है:

“महावीर जयंती के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

भगवान महावीर के शाश्वत उपदेश—अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह—हमें एक अधिक करुणामय और समरस विश्व की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। सभी जीवों की समानता और विभिन्न विचारों के प्रति सम्मान का उनका गहन संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक है।

इस महावीर जयंती पर, आइए हम उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर आत्मानुशासन, संयम और सार्वभौमिक करुणा को अपनाएं। भगवान महावीर की कालजयी शिक्षाएं हमारे समाज में सहिष्णुता, समझ और शांति की भावना को सुदृढ़ करें—यही कामना है।”

लोक सभा अध्यक्ष ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। अपने सन्देश में श्री बिरला ने कहा:

“जय जिनेन्द्र ।

अहिंसा, दया, क्षमा और करुणा के अवतार जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को, विशेष रूप से मेरे जैन बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ।

भगवान महावीर स्वामी का जीवन और उनका संदेश हमें सिखाता है कि सच्ची शक्ति अहिंसा में है, सच्ची समृद्धि त्याग में है और सच्ची खुशी परोपकार में है। उन्होंने पूरे विश्व को “जियो और जीने दो” का  मंत्र दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उनके समय था।

आज जब दुनिया कई चुनौतियों से जूझ रही है, तब भगवान महावीर के विचार हमें सही मार्ग दिखाते हैं। उनका संदेश केवल किसी धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए है। अगर हम उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारें, तो समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव का वातावरण बन सकता है।

आइए, इस महावीर जयंती पर हम संकल्प लें कि हम अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलेंगे, करुणा और दया को अपने जीवन में अपनायेंगे, और हर जीव के प्रति प्रेम व सम्मान का भाव रखेंगे। भगवान महावीर आपका कल्याण करें, उनके आशीर्वाद से आपका जीवन सुख, शांति और सौहार्द से परिपूर्ण रहे।

Tags: MAHAVIR JAYANTI
Previous Post

IPL 2025 : प्रियांश आर्य के रिकॉर्ड तोड़ शतक से किंग्स की लड़ाई में पंजाब को 18 रन से मिली जीत

Next Post

RBI ने रेपो रेट किया 6 प्रतिशत, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान रखा 6.5 प्रतिशत

Next Post
RBI का बैंको को न‍िर्देश, RTGS या NEFT से पैसा भेजने वालों को लाभार्थी के बैंक खाते का नाम वैर‍िफाई करने की दें सुव‍िधा

RBI ने रेपो रेट किया 6 प्रतिशत, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान रखा 6.5 प्रतिशत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In