• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

DRDO ने Sukhoi-30 MKI विमान से लंबी दूरी के ग्लाइड बम ‘गौरव’ का किया सफल परीक्षण

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
11/04/2025
in देश
0
DRDO ने Sukhoi-30 MKI विमान से लंबी दूरी के ग्लाइड बम ‘गौरव’ का किया सफल परीक्षण
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 08-10 अप्रैल, 2025 के बीच सुखोई-30 एमकेआई युद्धक विमान से लंबी दूरी के ग्लाइड बम (LRGB) ‘गौरव’ का सफल परीक्षण किया। परीक्षणों के दौरान, हथियार को द्वीप पर जमीनी लक्ष्य के साथ, विभिन्न वारहेड कॉन्फ़िगरेशन में कई स्टेशनों से एकीकृत किया गया, जो लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने में सफल रहा।

लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम ‘गौरव’ 1,000 किलोग्राम वजनी ग्लाइड बम है, जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला “रिसर्च सेंटर इमारत” (आरसीआई), आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान और एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। डीआरडीओ और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन परीक्षणों में भाग लिया और इसकी समीक्षा की।

इस प्रणाली को विकास-सह-उत्पादन भागीदारों – अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज, भारत फोर्ज और विभिन्न सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के सहयोग से साकार रूप दिया गया। परीक्षण के बाद इस ग्लाइड बम को भारतीय वायुसेना में शामिल किये जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सैन्य उड़ान योग्यता एवं प्रमाणन केंद्र तथा वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय ने प्रमाणन और गुणवत्ता में योगदान दिया।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने ‘गौरव’ के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना और उद्योग जगत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम विकासित होने से सशस्त्र बलों की क्षमताएं और बढ़ेंगी।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने भी सफल उड़ान परीक्षण के लिए डीआरडीओ की पूरी टीम को बधाई दी।

Tags: DRDOSukhoi-30 MKI aircraft
Previous Post

UPSC ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2024 के लिखित परीक्षा का अंतिम परिणाम किया घोषित

Next Post

BLUE STAR ने 150 मॉडलों की व्यापक रेंज के रूम एसी किए लॉन्च 

Next Post
BLUE STAR ने 150 मॉडलों की व्यापक रेंज के रूम एसी किए लॉन्च 

BLUE STAR ने 150 मॉडलों की व्यापक रेंज के रूम एसी किए लॉन्च 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.