• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

एकल संगिनी 2023 : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी की ओर से देश के ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए अनूठी जीवन शैली पर हुआ प्रदर्शनी का आयोजन

हम स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं में विश्वास करते हैं :  प्रतिभा बिनानी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
31/07/2023
in बंगाल
0
एकल संगिनी 2023 : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी की ओर से देश के ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए अनूठी जीवन शैली पर हुआ प्रदर्शनी का आयोजन
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : ‘एकल संगिनी’ द्वारा फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) – महिला समिति की ओर से अपनी युवा शाखा के साथ आयोजित एक अनूठी जीवन शैली से जुड़ी प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण का आयोजन सोमवार को कोलकाता के ताज बंगाल में आयोजित किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एफटीएस वर्ष 1989 से काम कर रहे देश के सबसे बड़े गैर सरकारी संगठनों में से एक है, जो वर्तमान में कार्यात्मक साक्षरता, आरोग्य, विकास शिक्षा, मूल्य शिक्षा और ग्रामोत्थान सहित अपनी पांच-स्तरीय शिक्षा प्रणाली के उद्येश्य एवं ग्रामीण समुदाय के उत्थान के लिए 37 महिला समितियों के साथ देश भर में 38 अध्यायों के माध्यम से यह काम कर रहा है।

एकल संगिनी 2023 – एक अनूठी जीवन शैली पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन फैशन डिजाइनर जया राठौड़ ने किया। इस दौरान सायंतनी गुहा ठाकुरता (अभिनेत्री), सौमिक सेन (बॉलीवुड निर्देशक) (जुबली, गुलाब गैंग, आदि), राजोर्षि दे (निदेशक), मल्लिका बनर्जी (अभिनेत्री), राहुल देव बोस (अभिनेता),  ईशु हीरावत (वर्ल्ड इंटरनेशनल 2022, द्वितीय उपविजेता), अनुराधा कपूर (अध्यक्ष-डब्ल्यूआईसीसीआई, लेखिका, कवियत्री और फिल्म निर्देशक) और इमरान जकी (एफएसीईएस के अध्यक्ष) के अलावा समाज की कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां इसमें शामिल थे।

प्रतिभा बिनानी (कोलकाता एफटीएस महिला समिति की अध्यक्ष) ने कहा, हम स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं में विश्वास करते हैं, यदि कोई बच्चा शिक्षा तक नहीं पहुंच सकता है, तो शिक्षा को बच्चे तक पहुंचाना चाहिए। फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी का यही प्रमुख उद्देश्य है। इस यूनिक प्रदर्शनी में देशभर के 57 से अधिक लक्जरी ब्रांडों ने भाग लिया।

पुष्पा  मूंदड़ा (कोलकाता एफटीएस की उपाध्यक्ष) ने कहा, एकल में सभी सदस्यों की ओर से हम अपने स्टॉल धारकों, आगंतुकों, प्रभावशाली लोगों, मेहमानों, प्रायोजकों, सदस्यों और एफटीएस की पूरी टीम के अटूट समर्थन एवं हमारे मिशन का एक अभिन्न अंग होने के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हमें विश्वास है कि हम और भी अधिक ऊंचाइयां हासिल कर सकेंगे और अपने इस निरंतर प्रयास से आगे चलकर ढेरों जरूरतमंदों के जीवन को बेहतर कर सकेंगे।

प्रदर्शनी की सफलता के पीछे इनकी विशेष भूमिका रही

• मार्गदर्शक: प्रतिभा बिनानी, पुष्पा मूंदड़ा, रितु अग्रवाल।

• कोर टीम: अलका मोदी, किरण सरावगी, करुणा लोहिया, शीला चितलांगिया, ललिता कायन और इंदु डालमिया।

• यूथ विंग: उर्वशी रस्तोगी, नीलम पटवारी, अनुश्री बेहानी, गौरव बागला, विकास पोद्दार, अभय केजरीवाल, रचित चौधरी और रोहित बुचा।

…………………………………………………………………….

Tags: Friends of Tribals SocietyFriends of Tribals Society (FTS)FTS
Previous Post

देश के विभिन्न कोने में रहनेवाले छात्रों को सशक्त बनाने वाले नारायणा स्कोलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनएसएटी 2023) के 18वें संस्करण का शुभारंभ

Next Post

भारतीय डाक हर घर तिरंगा का जश्न मनाने के लिए अपने 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज का करेगा विक्रय 

Next Post
भारतीय डाक हर घर तिरंगा का जश्न मनाने के लिए अपने 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज का करेगा विक्रय 

भारतीय डाक हर घर तिरंगा का जश्न मनाने के लिए अपने 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज का करेगा विक्रय 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.