• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

केनरा बैंक में अब न्यूनतम बैलेंस न रखने पर नहीं लगेगा जुर्माना, न्यूनतम बैलेंस हटाने वाला बना पहला बड़ा सरकारी बैंक

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/06/2025
in देश
0
केनरा बैंक में अब न्यूनतम बैलेंस न रखने पर नहीं लगेगा जुर्माना, न्यूनतम बैलेंस हटाने वाला बना पहला बड़ा सरकारी बैंक
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली :  केनरा बैंक ने ग्राहकों को राहत देते हुए रविवार से न्यूनतम बैलेंस न रखने पर जुर्माने के नियम को हटा दिया है। बैंक के इस कदम के बाद सेविंग्स अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर किसी भी प्रकार का कोई चार्ज या जुर्माना नहीं लगेगा। यह नया नियम सभी प्रकार के सेविंग्स अकाउंट्स पर लागू होगा।

केनरा बैंक सभी प्रकार के सेविंग्स अकाउंट पर न्यूनतम बैलेंस की सीमा को हटाने वाला पहला बड़ा सरकारी बैंक है। इस नियम के बाद केनरा बैंक के ग्राहक बिना किसी जुर्माने के सेविंग अकाउंट में शून्य बैलेंस रख सकते हैं। माना जा रहा है कि इस कदम से बैंक के करोड़ों सेविंग अकाउंट होल्डर्स को फायदा होगा और अकाउंट में उपलब्ध पूरी राशि का आसानी से किसी भी लेनदेन के लिए उपयोग कर सकते हैं।

केनरा बैंक ने अपनी पोस्ट में कहा, “एक जून, 2025 से केनरा बैंक न्यूनतम बैलेंस न रखने पर कोई जुर्माना नहीं लगाएगा। यह नियम सभी सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स के लिए है।” इससे पहले केनरा बैंक में सेविंग्स अकाउंट में ग्राहकों को शहरों में 2,000 रुपए, अर्ध-शहरी इलाकों में 1,000 रुपए और ग्रामीण इलाकों में 500 रुपए का न्यूनतम बैलेंस रखना होता है। अगर ग्राहक न्यूनतम बैलेंस रखने में असमर्थ होते थे तो उन पर जुर्माना लगाया जाता था।

Tags: Now there will be no penalty for not maintaining minimum balance in Canara Bank
Previous Post

1 जून से देश के युवक सेवा से सीखें कार्यक्रम के अंतर्गत जन औषधि केंद्रों में करेंगे स्वयंसेवा

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे शतरंज 2025 में मैग्नस कार्लसन पर पहली जीत के लिए डी गुकेश को दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.