• Contact Us
Saturday, October 31, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

मनसुख मांडविया ने अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग का किया शुभारंभ

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
08/07/2025
in खेल
0
मनसुख मांडविया ने अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग का किया शुभारंभ
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया (Union Minister of Youth Affairs and Sports Dr. Mansukh Mandaviya) ने आज उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के मोदीनगर में अस्मिता लीग के 2025 सीजन (2025 season of Asmita League) का उद्घाटन किया। अस्मिता का 2025 सीजन वेटलिफ्टिंग लीग से शुरू हुआ, जिसमें ओपन कैटेगरी में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में 42 लड़कियां आठ विभिन्न वेट कैटेगरी में भाग ले रही हैं।

चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 खेल विधाओं में 852 लीग की योजना बनाई गई है। राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में आयोजित होने वाली इन लीगों में 70,000 से अधिक महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। पिछले सीजन में 27 खेल विधाओं में 550 लीग आयोजित की गई थीं, जिनमें 53,101 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

डॉ. मांडविया ने कहा, “हमारा मिशन हर स्तर पर अवसर पैदा करना तथा उसके बाद प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें निखारना है। मैं देख रहा हूं कि मोदीनगर में आए इन बच्चों में बहुत कुछ करने का जुनून है। मुझे यकीन है कि हम एक और मीराबाई चानू को ढूंढ़ने में सफल होंगे।”

अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू भी शामिल थीं। प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने के लिए माननीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे भी उपस्थित थीं।

श्रीमती खडसे ने कहा, “अस्मिता लीग हमारे मजबूत खेल कार्यक्रम का एक बड़ा स्तंभ है। महिलाओं ने खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है और उनके लिए असीम संभावनाएं है। बच्चों में मजबूत इरादे पैदा करने की आवश्यकता है।”

डॉ. मांडविया ने कहा, “मीराबाई चानू से बेहतर कोई रोल मॉडल नहीं हो सकता है। मणिपुर के सुदूर गांव से आकर उच्चतम स्तर पर उत्कृष्टता हासिल करने के बाद, उन्होंने सभी महिला वेटलिफ्टर के लिए एक मानक स्थापित किया है। उनकी उपस्थिति वेटलिफ्टिंग में भाग लेने वाली  लड़कियों को प्रेरित करेगी।”

डॉ. मांडविया ने खेलों के प्रति सरकार की “संपूर्ण” प्रतिबद्धता को दोहराया और इस बात पर जोर दिया कि यह बात खेल बजट में परिलक्षित होती है, जो पिछले 10 वर्षों में चार गुना बढ़ गया है।

डॉ. मांडविया ने कहा, “हम भारत के हर कोने तक पहुंचना चाहते हैं और महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों को बताना चाहते हैं कि अब हमारे पास आपके आगे बढ़ने और कुछ बेहतर करने का मार्ग है। हमारी खेलो भारत नीति (खेल नीति) को इस तरह से डिजाइन किया गया है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ मिलकर हम स्कूली खेलों को बहुत प्रोत्साहन दे रहे हैं। ये हमारे खेलो इंडिया कैलेंडर में दिखाई देगा और अवसरों की कोई कमी नहीं होगी।”

ओलंपियन मीराबाई ने कहा कि 2021 में शुरू हुई अस्मिता लीग खेलों में महिलाओं के लिए बहुत बड़ा वरदान रही है। मीराबाई ने कहा “इसकी स्तरीय संरचना पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है। अब हर किसी के पास यह विजन है कि उच्चतम स्तर तक कैसे पहुंचा जाए। हमें ऐसे अवसर नहीं मिले और इसलिए अस्मिता उन महिलाओं के लिए वरदान है जो स्पोर्ट खेलना चाहती हैं और बड़े सपने देखती हैं।

अस्मिता के बारे में

अस्मिता (महिलाओं को प्रेरित करके खेल की उपलब्धियां हासिल करना) लीग और प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के जेंडर-न्यूट्रल मिशन का हिस्सा है। इस प्रकार, भारतीय खेल प्राधिकरण राष्ट्रीय खेल संघों को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर कई आयु समूहों में खेलो इंडिया महिला लीग आयोजित करने में सहायता करता है। 2021 में शुरू की गई अस्मिता लीग का उद्देश्य न केवल खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है, बल्कि पूरे भारत में नई प्रतिभाओं की पहचान के लिए एक मंच के रूप में लीग का उपयोग करना है।

Tags: 2025 season of Asmita LeagueUnion Minister of Youth Affairs and Sports Dr. Mansukh Mandaviyauttar pradesh
Previous Post

निष्क्रिय प्रधानमंत्री जन धन योजना खातों को बंद करने के लिए बैंकों को नहीं दिया गया कोई निर्देश: वित्त मंत्रालय

Next Post

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण फॉर्म संग्रहण का आधा काम 14 दिनों में हुआ पूरा, 17 दिन अभी भी बाकी

Next Post
बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल से, दूसरे चरण का नामांकन आज हुआ समाप्त

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण फॉर्म संग्रहण का आधा काम 14 दिनों में हुआ पूरा, 17 दिन अभी भी बाकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

30/10/2026
अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ : आयोजकों की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : टीएमसी सांसद अभिषेक

29/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In