• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

वर्ष 2023 के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, “12वीं फेल” को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/08/2025
in देश
0
वर्ष 2023 के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, “12वीं फेल” को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (71st National Film Awards) की जूरी ने आज वर्ष 2023 के लिए विजेताओं की घोषणा की। इस घोषणा से पहले, फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष श्री आशुतोष गोवारिकर, गैर-फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष श्री पी. शेषाद्रि,  डॉ.  अजय नागभूषण एम संयुक्त सचिव (फिल्म्स) ने वर्ष 2023 के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची प्रस्तुत की। इस अवसर पर पीआईबी की महानिदेशक सुश्री मट्टू जे पी सिंह भी उपस्थित थीं। इस वर्ष, पुरस्कारों के लिए कुल 332 फीचर फिल्म प्रविष्टियाँ, 115 गैर-फीचर फिल्म प्रविष्टियाँ, 27 बुक प्रविष्टियाँ और 16 क्रिटिक्स प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को 33 साल के करियर में पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। साल 2023 में आई फिल्म ‘जवान’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। वहीं, रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड हासिल किया है।

बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड 12वीं फेल को मिला। बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड ‘कटहल’ को मिला है। बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार सुदीप्तो सेन को ‘द केरला स्टोरी’ के लिए मिला। इसी फिल्म में बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए प्रशांतनु मोहपात्रा को सम्मानित किया गया। बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड शिल्पा राव को ‘जवान’ फिल्म के लिए मिला। बेस्ट फीमेल सिंगर का पुरस्कार पीवीएन एस. रोहित को ‘बेबी’ फिल्म के लिए दिया गया।

बेस्ट चिंड्रेन फिल्म की बात करें तो इस बार मराठी फिल्म ‘नाल 2’ को मिला। बेस्ट एक्शन डायरेक्शन (स्टंट कोरियोग्राफी कैटेगरी) का अवॉर्ड नंदू एंड प्रुध्वी को फिल्म ‘हनु-मैन’ के लिए दिया गया। बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार ढिंढोरा बाजे रे फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए वैभवी मर्चेंट को दिया गया। बेस्ट लिरिक्स का पुरस्कार कासरला श्याम को तेलुगू फिल्म बलगम को मिला। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड वी प्रकाश को तमिल फिल्म ‘वाथी’ के लिए और हर्षवर्धन रामेश्वर को फिल्म ‘एनिमल’ के लिए।

बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवॉर्ड श्रीकांत देसाई को फिल्म ‘सैम बहादुर’ के लिए दिया गया। बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का सम्मान सचिन लावेलकर, दिव्या गंभीर, निधी गंभीर को फिल्म सैम बहादुर के लिए दिया गया।

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: मोहनदास को फिल्म 2018- एवरीवन इज हीरो के लिए मिला। बेस्ट एडिटिंग का नेशनल अवॉर्ड मिधुन मुरली को ‘पोक्कालम’ (मलयालम) फिल्म के लिए प्रदान किया गया।

बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड सचिन सुधाकरन, हरिहरनन मुरलीधरन को हिंदी फिल्म ‘एनिमल’ के लिए दिया गया। बेस्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार तेलुगू फिल्म बेबी के लिए साईं राजेश नीलम ने जीता। बेस्ट डायलॉग राइटर बने दीपक किंगरानी। उनको हिंदी फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के लिए ये अवॉर्ड मिला।

बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड उर्वशी को उल्लोजुकु मलयालम मूवी के लिए मिला। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड विजयरावर्घवन को पोक्कोलम के लिए मिला। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड एनीमेशन कैटेगरी में ‘हनु-मैन’ को मिला। बेस्ट पॉपुलर फिल्म व्होलसम एंटरटेनमेंट का पुरस्कार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को मिला। बेस्ट फिल्म प्रमोटिंग सोशल एंड नेशनल वैल्यू का अवॉर्ड ‘सैम बहादुर’ को मिला।

 

पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की जूरी ने आधिकारिक तौर पर पुरस्कार विजेताओं की सूची केंद्रीय मंत्री को सौंप दी है।

———————————————————————————————————-

Tags: 71st National Film Awards
Previous Post

सोनाली मिश्रा, आईपीएस, ने रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक का पदभार किया ग्रहण

Next Post

चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद, दुनिया में सबसे ज़्यादा आबादी होने के कारण भारत में प्रति व्यक्ति आय अभी भी है कम

Next Post
चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद, दुनिया में सबसे ज़्यादा आबादी होने के कारण भारत में प्रति व्यक्ति आय अभी भी है कम

चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद, दुनिया में सबसे ज़्यादा आबादी होने के कारण भारत में प्रति व्यक्ति आय अभी भी है कम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In