• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

बंगाल फिर से सुरक्षित, शांत, समृद्ध और सुजलाम-सुफलाम होगा : अमित शाह

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
26/09/2025
in बंगाल
0
बंगाल फिर से सुरक्षित, शांत, समृद्ध और सुजलाम-सुफलाम होगा : अमित शाह
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल और पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र दुर्गा पूजा पंडाल  का उद्घाटन किया। गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कोलकाता स्थित कालीघाट मंदिर में माँ काली की पूजा अर्चना भी की।

संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि नवरात्रि में नौ दिन का पूजा महोत्सव केवल बंगाल या भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में बहुत प्रसिद्ध हो चुका है। उन्होंने कहा कि बंगाल की इस महान परंपरा को पूरे विश्व ने बहुत आनंद के साथ देखा और स्वीकारा है। नौ दिन तक पूरे बंगाल में हर व्यक्ति चाहे वह बच्चा हो युवा हो या वृद्ध, सभी लोग शक्ति पूजा में अपने आप को समर्पित करते हैं। श्री शाह ने कहा कि ये नौ दिन बंगाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के माध्यम से विकसित भारत का जो स्वप्न देखा है, हम सब मिलकर उसे सिद्ध करें। श्री शाह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में माँ दुर्गा के आशीर्वाद से बंगाल में ‘सोनार बांग्ला’ का निर्माण करने वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल फिर से सुरक्षित, समृद्ध, शांत, सुजलाम, सुफलाम बनेगा और कवि-गुरु रवींद्र नाथ टैगोर जी की कल्पना के बंगाल का निर्माण होगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कोलकाता में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण 10 से ज्यादा लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम उन सभी पीड़ित परिवारों के दुख में सहभागी हैं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने महान शिक्षाविद और समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की जयंती पर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि वंदनीय ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी ने गुलामी के दिनों में न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, उसे कोई भुला नहीं सकता। श्री शाह ने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी ने बांग्ला भाषा, संस्कृति, व्याकरण और महिलाओं की शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।

_______________________________________________________________________________________________________________________

Tags: amit shahDURGA PUJA 2025kalighatkolkata
Previous Post

NCERT दाखिला और सरकारी नौकरियों के लिए सभी स्कूल शिक्षा बोर्ड में कक्षा 10 और 12 के प्रमाणपत्रों को समकक्ष मान्यता करेगा प्रदान

Next Post

एवरैडी के शुरोक्खा द्वार दुर्गा पुजो उत्सव को महिलाओं के लिए बनाएंगे सुरक्षित एवं सशक्त

Next Post
एवरैडी के शुरोक्खा द्वार दुर्गा पुजो उत्सव को महिलाओं के लिए बनाएंगे सुरक्षित एवं सशक्त

एवरैडी के शुरोक्खा द्वार दुर्गा पुजो उत्सव को महिलाओं के लिए बनाएंगे सुरक्षित एवं सशक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In