• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

BANDHAN BANK SECOND QUARTER RESULT : बंधन बैंक का कुल कारोबार 9% बढ़कर हुआ 2.98 लाख करोड़ रुपये

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
30/10/2025
in बंगाल
0
BANDHAN BANK SECOND QUARTER RESULT : बंधन बैंक का कुल कारोबार 9% बढ़कर हुआ 2.98 लाख करोड़ रुपये
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : बंधन बैंक (bandhan bank) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। बैंक का कुल कारोबार 9% बढ़कर 2.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कुल जमा में बैंक की खुदरा हिस्सेदारी अब लगभग 71% है। दूसरी तिमाही में हुई कारोबारी वृद्धि बैंक के विस्तारित वितरण नेटवर्क, बेहतर परिचालन दक्षता और अनुकूल कारोबारी माहौल के कारण हुई।

बैंक अब भारत के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 35 में 6,350 से अधिक बैंकिंग आउटलेट्स के माध्यम से 3.23 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। बंधन बैंक में कार्यरत कर्मचारियों की कुल संख्या 73,500 से अधिक है।

वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के दौरान, बैंक ने अपने जमा आधार में साल-दर-साल 11% की वृद्धि दर्ज की, और अब जमा बही 1.58 लाख करोड़ रूपये हो गई है। इसी अवधि में कुल अग्रिम 1.40 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं। चालू खाता और बचत खाता (CASA) अनुपात 28% है। बैंक का पूँजी पर्याप्तता अनुपात (CAR), जो वित्तीय स्थिरता का एक प्रमुख संकेतक है, 18.6% के मज़बूत स्तर पर है, जो नियामक सीमा से काफी ऊपर है।

बैंक के प्रदर्शन पर बोलते हुए, एमडी और सीईओ, पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, “बंधन बैंक का वर्तमान तिमाही प्रदर्शन बैंक के लिए एक संक्रमणकालीन चरण को दर्शाता है क्योंकि हम एक अधिक विविध और लचीले पोर्टफोलियो की ओर निरंतर अग्रसर हैं। इस परिवर्तन को आगे बढ़ाते हुए, हम अपने हितधारकों के लिए स्थायी दीर्घकालिक मूल्य सृजन हेतु एक संतुलित लाभदायक वृद्धि हासिल करना चाहते हैं। प्रौद्योगिकी में नवाचार पर ध्यान केंद्रित करके, अपनी प्रक्रियाओं को परिष्कृत करके, और उत्पादों और लोगों की क्षमताओं को बढ़ाकर, हम बंधन बैंक 2.0 के विकास के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।”

बैंक अपने परिसंपत्ति आधार में विविधता लाने पर केंद्रित है, जिसमें खुदरा पोर्टफोलियो के विस्तार पर रणनीतिक ज़ोर दिया जा रहा है। दक्षता बढ़ाने, उत्पादकता में सुधार लाने और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजिटलीकरण में तेज़ी लाना हमारी प्राथमिकता बनी हुई है।

__________________________________________________________________________________________________________________

 

Tags: BANDHAN BANK SECOND QUARTER RESULTBandhan Bank's total business grew 9% to Rs 2.98 lakh crore
Previous Post

निर्वाचन आयोग ने दी चेतावनी, गुरुवार तक ड्यूटी पर नहीं आने वालों को निलंबन और विभागीय कार्यवाही सहित सख्त प्रशासनिक कार्रवाई का करना पड़ेगा सामना

Next Post

MGMI द्वारा 11वां एशियाई खनन कांग्रेस और अंतर्राष्ट्रीय खनन, उपकरण और खनिज प्रदर्शनी का क‍िया गया आयोजन

Next Post
MGMI द्वारा 11वां एशियाई खनन कांग्रेस और अंतर्राष्ट्रीय खनन, उपकरण और खनिज प्रदर्शनी का क‍िया गया आयोजन

MGMI द्वारा 11वां एशियाई खनन कांग्रेस और अंतर्राष्ट्रीय खनन, उपकरण और खनिज प्रदर्शनी का क‍िया गया आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In