• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

बंगाल में SIR प्रक्रिया के पहले दिन 70 लाख से अधिक फॉर्म किए गए वितरित : अधिकारी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
05/11/2025
in बंगाल
0
बंगाल में SIR प्रक्रिया के पहले दिन 70 लाख से अधिक फॉर्म किए गए वितरित : अधिकारी
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल (WEST BENGAL) में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत, राज्य भर में 80,000 से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा पहले दिन (मंगलवार को) घर-घर जाकर 70 लाख से अधिक गणना प्रपत्र वितरित किए गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य में महीने भर चलने वाली यह प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई और 4 दिसंबर तक चलेगी।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, “मंगलवार को बीएलओ ने 70 लाख से ज़्यादा गणना फ़ॉर्म वितरित किए।” उन्होंने बताया कि बीएलओ बुधवार को भी पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के घरों पर जाकर गणना फ़ॉर्म वितरित करते रहे।

अधिकारी ने कहा, “बीएलओ की सुरक्षा के लिए उनके साथ पर्याप्त सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। कल राज्य में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। अगर किसी बीएलओ के खिलाफ कोई विरोध दर्ज होता है, तो हम तुरंत जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) को जांच करने का निर्देश देते हैं।”

इस प्रक्रिया के तहत, राज्य के 294 विधानसभा क्षेत्रों में 80,681 बीएलओ तैनात किए गए हैं। चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया कि अब तक लगभग 7.66 करोड़ गणना फॉर्म तैयार किए जा चुके हैं और प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियां मिलेंगी।  एसआईआर प्रक्रिया के दिशानिर्देशों के अनुसार, बीएलओ दोनों फॉर्म पर प्रतिहस्ताक्षर करेंगे। अधिकारी एक भरा हुआ फॉर्म भारत निर्वाचन आयोग के लिए अपने पास रखेंगे और दूसरे को मुहर लगी पावती के साथ लौटाएंगे, जिसकी भविष्य में संदर्भ के लिए आवश्यकता हो सकती है। पश्चिम बंगाल में 23 वर्षों के अंतराल के बाद एसआईआर का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में मतदाता सूचियों का ऐसा अंतिम पुनरीक्षण 2002 में हुआ था।

_____________________________________________________________________________________________________________

 

Tags: BENGAL SIRSIRwest bengal
Previous Post

ईस्ट बंगाल क्लब, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष को करेगा सम्मानित, पत्र ल‍िखकर किया आमंत्रित

Next Post

SIR : बंगाल में गुरुवार से निर्वाचन आयोग ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा गणना प्रपत्र

Next Post
बंगाल में SIR प्रक्रिया के पहले दिन 70 लाख से अधिक फॉर्म किए गए वितरित : अधिकारी

SIR : बंगाल में गुरुवार से निर्वाचन आयोग ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा गणना प्रपत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In