• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

राज्‍यपाल बोस ने सुजॉय पॉल को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में द‍िलाई शपथ

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
16/01/2026
in बंगाल
0
राज्‍यपाल बोस ने सुजॉय पॉल को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में द‍िलाई शपथ
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने मुख्य न्यायाधीश के अदालत कक्ष संख्या एक में आयोजित एक कार्यक्रम में न्यायमूर्ति पॉल को पद की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति पॉल का तबादला 18 जुलाई 2025 को कलकत्ता उच्च न्यायालय में किया गया था। वह तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवज्ञानम के सेवानिवृत्त होने के बाद से इस उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

न्यायमूर्ति पॉल ने शपथ लेने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘मैंने कानूनी पेशे में आने का सोच-समझकर फैसला नहीं किया था, बल्कि यह परिस्थितिवश हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस चुनौतीपूर्ण पेशे में अपना रास्ता केवल सख्त अनुशासन का पालन कर और अपने वरिष्ठों एवं उन माननीय न्यायाधीशों से प्राप्त अमूल्य प्रशिक्षण की मदद से तय किया, जिनके समक्ष मैं पेश हुआ हूं।’’

न्यायमूर्ति पॉल ने कहा कि यहां आने के बाद से ही उन्हें बार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस संस्था की पवित्रता और दक्षता बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि 15 माह की अल्पायु में पिता को खो देने के बाद उनके व्यक्तित्व की नींव उनकी मां ने रखी। उनकी मां एक सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापिका थीं और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वह न केवल जीवन की मेरी पहली शिक्षिका हैं, बल्कि स्कूल में मेरी कक्षा अध्यापिका भी रहीं।’’ उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण के दौरान उनकी मां भी अदालत कक्ष में मौजूद थीं।

मुख्य न्यायाधीश के बारें में 

दिवंगत नोनी गोपाल पॉल और मंजूश्री पॉल के पुत्र न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल का जून 1964 में जन्म हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा पंडित एल एस झा मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई और उन्होंने मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से स्नातक, स्नातकोत्तर और कानून की डिग्री प्राप्त की।

तेलंगाना उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्होंने 1990 में मध्य प्रदेश की बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया और दीवानी, संवैधानिक, औद्योगिक, सेवा तथा कानून की अन्य शाखाओं में सक्रिय रूप से वकालत की तथा विभिन्न अदालतों में पेश हुए। उन्हें मई 2011 में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया और अप्रैल 2014 में स्थायी नियुक्ति प्रदान की गयी। वेबसाइट के अनुसार, न्यायमूर्ति पॉल ने 26 मार्च 2024 को तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

___________________________________________________________________________________________________________________

 

Tags: Calcutta High CourtChief Justice of the Calcutta High CourtGovernor Dr CV Anand BoseSujoy Paul chief justice
Previous Post

एमसीसीआई ने “कंप्लायंस के लिए TDS / TCS” पर एक इंटरैक्टिव सेशन क‍िया आयोजित

Next Post

केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही कमरे करें बुक, फर्जी वेबसाइट से बचें : इस्कॉन

Next Post
केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही कमरे करें बुक, फर्जी वेबसाइट से बचें :  इस्कॉन

केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही कमरे करें बुक, फर्जी वेबसाइट से बचें : इस्कॉन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.