• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

SIR HEARING : मोहम्मद शमी चुनाव अधिकारियों के सामने हुए हाज‍िर, लोगों को क‍िया जागरूक

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/01/2026
in बंगाल
0
SIR HEARING : मोहम्मद शमी चुनाव अधिकारियों के सामने हुए हाज‍िर, लोगों को क‍िया जागरूक
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत अपनी निर्धारित सुनवाई के लिए कोलकाता में चुनाव अधिकारियों के सामने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हाज‍िर हुए। एक अधिकारी ने बताया कि शमी दक्षिण कोलकाता के बिक्रमगढ़ इलाके के एक स्कूल में आवश्यक दस्तावेजों के साथ चुनाव अधिकारियों के सामने पेश हुए।

राज्य के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शमी द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र में कुछ स्थानों पर विसंगतियां थीं, जिसके कारण उन्हें सुनवाई के लिए तलब किया गया था। शमी अपने क्रिकेट करियर के कारण कई वर्षों से कोलकाता में रह रहे हैं।

वह कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 93 के मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, जो रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। शमी और उनके भाई मोहम्मद कैफ को निर्वाचन आयोग द्वारा सुनवाई के लिए पेश होने का नोटिस जारी किया गया है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘‘शमी पहले तय तारीख पर सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हो सके, क्योंकि वह विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजकोट में थे। इसलिए एक नई तारीख दी गई।’’

_____________________________________________________________________________________________

Tags: kolkataMOHAMMED SHAMISIR HEARING
Previous Post

व‍िधानसभा चुनावों से पहले फॉर्म-7 के विवाद ने बंगाल में लिया राजनीतिक तनाव का रूप

Next Post

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्र‍िया की बढ़ सकती है समय सीमा, आयोग कर रहा है व‍िचार  

Next Post
बंगाल में SIR प्रक्रिया के पहले दिन 70 लाख से अधिक फॉर्म किए गए वितरित : अधिकारी

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्र‍िया की बढ़ सकती है समय सीमा, आयोग कर रहा है व‍िचार  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.