• Contact Us
Friday, November 20, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home बंगाल

ऐतिहासिक रेड रोड पर गणतंत्र दिवस की परेड हुई आयोजित, सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का हुआ प्रदर्शन

Mochan Samachar by Mochan Samachar
28/01/2026
in बंगाल
0
ऐतिहासिक रेड रोड पर गणतंत्र दिवस की परेड हुई आयोजित, सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का हुआ प्रदर्शन
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर सोमवार को 77वे गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित की गई, जिसमें सशस्त्र बलों ने देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनी शक्ति और संकल्प का भव्य प्रदर्शन किया।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डाॅ सी. वी. आनंद बोस ने परेड की सलामी ली। भारतीय सेना की अग्रिम पंक्ति की पैदल सेना और तोपखाना इकाइयों के मार्चिंग दस्तों के साथ-साथ भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना और सैन्य बैंड के दलों ने पेशेवर दक्षता, एकजुटता, गर्व और आपसी निष्ठा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी और राज्य मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री समारोह में उपस्थित रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सैकड़ों लोगों ने इस भव्य परेड को देखा।

कोलकाता की गणतंत्र दिवस परेड ने भारतीय सेना की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की परिचालन तैयारियों को पेश किया। इस परेड को राष्ट्रीय राजधानी के बाद भारत की सैन्य शक्ति के दूसरे सबसे बड़े प्रदर्शन के रूप में जाना जाता है।

परेड की शुरुआत समारोह स्थल के ऊपर से गुजरते वायुसेना के चेतक हेलीकॉप्टरों द्वारा फूलों की वर्षा करने के साथ हुई।

परेड का नेतृत्व ब्रिगेडियर अजय कुमार दास ने किया, जो बंगाल उप-क्षेत्र के डिप्टी जनरल ऑफिसर कमांडिंग और कोलकाता सैन्य स्टेशन के स्टेशन कमांडर हैं।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण नवगठित छठी भैरव बटालियन की भागीदारी रही, जो भारतीय सेना के तेज, अधिक चुस्त और प्रौद्योगिकी-आधारित युद्धबल में रूपांतरण का प्रतीक है।

एक रक्षा अधिकारी के अनुसार, उच्च गति और जटिल युद्ध परिस्थितियों में संचालन के लिए तैयार यह बटालियन पारंपरिक पैदल सेना और विशेष बलों के बीच की खाई को पाटेगी।

रेड रोड पर आयोजित परेड में स्वदेशी रूप से विकसित और उन्नत हथियार प्रणालियों को भी प्रदर्शित किया गया।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित अत्याधुनिक पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लांचर प्रणाली, अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपें और विमान-रोधी तोपें सशस्त्र बलों की घातक मारक क्षमता का हिस्सा रहीं।

शहर और राज्य के अन्य हिस्सों के कई स्कूलों के बच्चों ने भी परेड में भाग लिया। इसके अलावा, आदिवासी नृत्य, सुंदरबन की बनबीबी-र-पाला और बाउल गीत जैसी लोक प्रस्तुतियों ने पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया और समारोह में मौजूद लोगों को आकर्षित किया।

________________________________________________________________________________________________________

Tags: Kolkata Republic Day Parade
Previous Post

पद्म सम्मान के लिए चुने गए 131 लोगों में बंगाल के ग्यारह लोग शामिल, सभी को क‍िया जाएगा पद्म श्री से सम्‍मान‍ित

Next Post

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Next Post
ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

भारतीय रेलवे ने 1 अप्रैल, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 के बीच कुल 9 महीनों के दौरान अब तक का सबसे अधिक पूंजीगत व्यय का उपभोग किया

चक्रवात ‘अकवान’ : दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 28 एक्सप्रेस ट्रेन की कैंस‍िल, अधिकांश ट्रेन है पुरी जाने वाली

19/11/2026
टॉलीगंज क्लब में MCCI का पहला कॉर्पोरेट गोल्फ टूर्नामेंट हुआ आयोजित

टॉलीगंज क्लब में MCCI का पहला कॉर्पोरेट गोल्फ टूर्नामेंट हुआ आयोजित

16/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In