• Contact Us
Friday, November 20, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home बंगाल

सरकारी अतिथि गृह होगा बंगाल के नये मुख्यमंत्री का आधिकारिक निवास 

Mochan Samachar by Mochan Samachar
10/05/2026
in बंगाल
0
सरकारी अतिथि गृह होगा बंगाल के नये मुख्यमंत्री का आधिकारिक निवास 
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपने कोलकाता स्थित आवास से अलीपुर के एक सरकारी अतिथि गृह में स्थानांतरित होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। दक्षिण कोलकाता के जजेस कोर्ट रोड पर स्थित सरकारी अतिथि गृह ‘सौजन्य’ का निर्माण पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान अतिविशिष्ट लोगों और राजकीय अतिथियों के ठहरने के लिए किया गया था। इस अतिथि गृह का उद्घाटन 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था।

अब तक, शुभेंदु अधिकारी कोलकाता यात्राओं के दौरान शहर के उत्तरी बाहरी इलाके में स्थित चिनार पार्क क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में ठहरते थे। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के बाद, उन्हें अलीपुर अतिथि गृह में स्थानांतरित करने के लिए तैयारी चल रही है। यह अतिथि गृह बनर्जी के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर है। अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री कार्यालय की आवश्यकताओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार ‘सौजन्य’ में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के औपचारिक रूप से आधिकारिक निवास पर स्थानांतरित होने की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कांथी निवासी शुभेंदु अधिकारी, पिछले 55 वर्षों में कोलकाता के बाहर से आने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के लिए आधिकारिक रूप से नामित कोई आवास नहीं है। बनर्जी, बुद्धदेव भट्टाचार्य, ज्योति बसु और सिद्धार्थ शंकर राय सहित सभी पूर्व मुख्यमंत्री कोलकाता निवासी थे और अपने घरों से ही कार्य करते थे।

_____________________________________________________________________________________________

Tags: WEST BENGAL CHIEF MINISTER SUVENDU ADHIKARY
Previous Post

Asha Bhosle को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Next Post

नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार

Next Post
नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार

नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

BIS और IIF ने गुणवत्ता और मानकीकरण को बढ़ावा देने के लिए कोलकाता में MSME जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

BIS और IIF ने गुणवत्ता और मानकीकरण को बढ़ावा देने के लिए कोलकाता में MSME जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

20/11/2026
टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता – दुनिया की पहली ‘वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K’ – अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार है

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता – दुनिया की पहली ‘वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K’ – अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार है

20/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In