• Contact Us
Saturday, October 31, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और आश्रय की सुविधाएं उपलब्ध कराने बंगाल में लागू होगी ‘प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना’

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
09/06/2026
in बंगाल
0
टी बोर्ड : कॉमर्स डिपार्टमेंट ने 12 सालों की बदलाव लाने वाली ग्रोथ पर रोशनी डाली, टी सेक्टर ने ऐतिहासिक एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस दर्ज की
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ‘प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना’ लागू करने जा रही है। इसके लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिससे चाय बागान श्रमिकों के कल्याण के लिए 340 करोड़ रुपये जारी करने का रास्ता साफ हो गया है। चाय बोर्ड के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस केंद्रीय योजना का मकसद असम और पश्चिम बंगाल के 1,210 चाय बागानों में काम करने वाले 10 लाख से ज्यादा श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और आश्रय की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

पश्चिम बंगाल में इसे लगभग दो साल तक लागू नहीं किया जा सका क्योंकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए जरूरी ‘राज्य स्तरीय समिति’ (एसएलसी) का गठन नहीं किया था।वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव अमित कुमार ने कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘कुल 1,000 करोड़ रुपये के बजट वाली यह योजना असम और पश्चिम बंगाल के लिए है, जो चाय उत्पादन करने वाले दो प्रमुख राज्य हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दो साल बीत चुके हैं, लेकिन बंगाल के लिए आवंटित 340 करोड़ रुपये में से कोई पैसा जारी नहीं किया गया है। इस योजना का पैसा तीन साल के लिए था और अब इसका पूरा इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ़ एक साल बचा है।’’

चाय बोर्ड के उपाध्यक्ष सी. मुरुगन ने कहा, ‘‘हमारी बार-बार की गुजारिश के बावजूद एसएलसी का गठन नहीं किया गया। चूंकि कोष जारी करने के लिए समिति का गठन जरूरी है, इसलिए पश्चिम बंगाल में यह योजना लागू नहीं हो सकी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब ‘डबल-इंजन’ सरकार के आने के बाद, योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।’’ मुरुगन ने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली और राज्य व केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों वाली एसएलसी के गठन के बाद योजना को लागू करने का काम शुरू हो गया है।

उन्होंने उत्तरी बंगाल के चाय उत्पादक जिलों के अंशधारकों और चाय बोर्ड के अधिकारियों के बीच दो जून को हुई बैठक का जिक्र किया, जिसमें उस क्षेत्र के सांसद भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने जिला अधिकारियों और स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द योजना के प्रस्ताव जमा करने को कहा है। एसएलसी से मंजूरी मिलने के बाद, प्रस्तावों को संचालन समिति की मंजूरी के लिए वाणिज्य विभाग को भेजा जाएगा, जिसके बाद कोष जारी किया जाएगा।

मुरुगन ने जोर देकर कहा कि यह योजना पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित है और इसके लिए राज्य सरकार से किसी वित्तीय योगदान की जरूरत नहीं है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘राज्य सरकार की भूमिका इसे लागू करने की है।’’ तुलना करते हुए, मुरुगन ने कहा कि असम ने अपने 293.5 करोड़ रुपये के आवंटन में से पहले ही 292.36 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर लिया है, जबकि पश्चिम बंगाल ने इसे लागू करना अभी शुरू ही किया है।


Tags: Pradhan Mantri Tea Workers' Incentive Scheme
Previous Post

दीघा जगन्नाथ धाम का नाम अब होगा श्री श्री जगन्नाथ देव मंदिर : सीएम शुभेंदु

Next Post

FALTA SEZ : वित्त वर्ष 2014-15 और वित्त वर्ष 2025-26 के बीच निर्यात हुआ आठ गुना से ज़्यादा : सिंह

Next Post
FALTA SEZ : वित्त वर्ष 2014-15 और वित्त वर्ष 2025-26 के बीच निर्यात हुआ आठ गुना से ज़्यादा : सिंह

FALTA SEZ : वित्त वर्ष 2014-15 और वित्त वर्ष 2025-26 के बीच निर्यात हुआ आठ गुना से ज़्यादा : सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

30/10/2026
अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ : आयोजकों की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : टीएमसी सांसद अभिषेक

29/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In