• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

पश्‍च‍िम बंगाल के विश्वविद्यालय 14 अगस्त को मनाएं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ : राज्यपाल आर. एन. रवि

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
09/08/2026
in बंगाल
0
बंगाल के राज्‍यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने द‍िया इस्तीफा, तमिलनाडु के गवर्नर आरएन रवि होंगे पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने रविवार को राज्य के विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध संस्थानों से 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों, खासकर युवाओं से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने की अपील भी की। यह बातें लोक भवन की ओर से जारी एक प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि में कहीं गयी है। व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार, राज्‍यपाल ने राज्य के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों, उनसे संबद्ध महाविद्यालयों तथा संस्थानों से अगले शुक्रवार को विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को एकत्रित कर ‘‘विभाजन की विभीषिका और बंगाल पर उसके प्रभाव को याद करने’’ को कहा।

बयान में बताया गया कि देश के विभाजन के कारण जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए पिछले कुछ वर्षों से 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। बंगाल ने विभाजन की भयावह त्रासदियों झेली थी। लाखों लोगों को विस्थापन, जान-माल और आजीविका के नुकसान के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ा था।  इस आयोजन से युवा पीढ़ी को विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों की पीड़ा और उन परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी, जिनके कारण विभाजन हुआ। साथ ही, यह समाज को बांटने की कोशिश करने वाली ताकतों के प्रति सतर्क रहने का संदेश भी देगा।
रवि ने एक अन्य अपील में राज्य के लोगों, खासकर युवाओं से अपने घरों और कार्यस्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।

____________________________________________________________________________________________________________________

Tags: governor of west bengalvibhajan vibhishika smriti divas
Previous Post

आपातकाल में जेल भेजे गये 325 लोगों को ‘लोकतंत्र सेनानी सम्मान’ प्रदान करेगी पश्चिम बंगाल सरकार

Next Post

आपातकाल में जेल गए 325 लोगों को बंगाल सरकार देगी 10 हजार रुपये की मासिक पेंशन : मुख्यमंत्री शुभेंदु

Next Post
TMC ने सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत

आपातकाल में जेल गए 325 लोगों को बंगाल सरकार देगी 10 हजार रुपये की मासिक पेंशन : मुख्यमंत्री शुभेंदु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

TMC ने सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत

आपातकाल में जेल गए 325 लोगों को बंगाल सरकार देगी 10 हजार रुपये की मासिक पेंशन : मुख्यमंत्री शुभेंदु

09/08/2026
बंगाल के राज्‍यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने द‍िया इस्तीफा, तमिलनाडु के गवर्नर आरएन रवि होंगे पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल

पश्‍च‍िम बंगाल के विश्वविद्यालय 14 अगस्त को मनाएं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ : राज्यपाल आर. एन. रवि

09/08/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.