• Contact Us
Friday, November 20, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home बंगाल

नराकास (उपक्रम-2), कोलकाता को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु किया गया सम्मानित

Mochan Samachar by Mochan Samachar
20/11/2026
in बंगाल
0
नराकास (उपक्रम-2), कोलकाता को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु किया गया सम्मानित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता :  राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार, प्रोत्साहन एवं प्रभावी कार्यान्वयन की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम-2), कोलकाता को सम्मानित किया गया। संस्‍था द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार पूर्व क्षेत्र के नराकास अध्यक्षों एवं सदस्य सचिवों हेतु दिनांक 20 नवंबर 2026 को एनएचपीसी लिमिटेड, क्षेत्रीय कार्यालय, सिलीगुड़ी में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, पूर्व क्षेत्र, कोलकाता द्वारा एक दिवसीय राजभाषा सम्मेलन-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नराकास (उपक्रम-2), कोलकाता को वर्ष 2025-26 के दौरान आयोजित विभिन्न राजभाषा संबंधी कार्यक्रमों एवं हिंदी के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूर्व क्षेत्र में संचालित कुल 72 नराकासों में से सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भागमत मरांडी, महाप्रबंधक (सिविल), एनएचपीसी लिमिटेड, क्षेत्रीय कार्यालय;  बिनु जे. पिल्लई, क्षेत्र महाप्रबंधक, इंडियन बैंक, क्षेत्र महाप्रबंधक का कार्यालय, गुवाहाटी तथा डॉ. मनीषा झा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, कोलकाता के उप निदेशक (कार्यान्वयन) डॉ. विचित्र सेनगुप्त ने की। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन एवं प्रचार-प्रसार के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
नराकास (उपक्रम-2), कोलकाता की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण करने हेतु महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं सदस्य सचिव श्री संजित कुमार दास, राजभाषा अधिकारी एवं समिति के सदस्य सह-सचिव श्री अजय शंकर मिश्र तथा राजभाषा विभाग से डॉ. अमित कुमार दीक्षित उपस्थित थे।
यह सम्मान नराकास (उपक्रम-2), कोलकाता के अध्यक्ष एवं सेल, केंद्रीय विपणन संगठन, कोलकाता के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) आदरणीय  देबब्रत दत्ता के कुशल मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं दिशा-निर्देशों का प्रतिफल है। उनके नेतृत्व एवं सतत प्रोत्साहन से नराकास द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन, हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सदस्य कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

नराकास (उपक्रम-2), कोलकाता की इस उपलब्धि से समिति के सभी सदस्य कार्यालयों एवं राजभाषा से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। यह सम्मान न केवल समिति द्वारा किए जा रहे सामूहिक प्रयासों की पहचान है, बल्कि भविष्य में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी कार्यान्वयन की दिशा में और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी प्रदान करेगा। नराकास (उपक्रम-2), कोलकाता ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने अध्यक्ष, सदस्य सचिव, सभी सदस्य कार्यालयों के प्रमुखों, राजभाषा अधिकारियों तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान देने वाले सभी कार्मिकों के सामूहिक प्रयासों को दिया है।

_____________________________________________________________________________________________________________

Tags: Braithwaite And Company Limited
Previous Post

श्रावी नेचुरल्स का एफएमसीजी क्षेत्र में प्रवेश, 5 वर्षों में 100 करोड़ न‍िवेश व 400 करोड़ राजस्व का है लक्ष्य

Next Post

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण – पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता को राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए किया गया सम्मानित

Next Post
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण – पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता को राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए किया गया सम्मानित

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण - पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता को राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए किया गया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

BIS और IIF ने गुणवत्ता और मानकीकरण को बढ़ावा देने के लिए कोलकाता में MSME जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

BIS और IIF ने गुणवत्ता और मानकीकरण को बढ़ावा देने के लिए कोलकाता में MSME जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

20/11/2026
टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता – दुनिया की पहली ‘वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K’ – अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार है

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता – दुनिया की पहली ‘वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K’ – अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार है

20/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In