कोलकाता : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के क्षेत्रीय मुख्यालय – पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता को भारत सरकार , गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, कोलकाता के तत्वावधान में एनएचपीसी लिमिटेड, सिलीगुड़ी के प्रांगण में नराकास के अध्यक्षों व सदस्य सचिवों के लिए आयोजित राजभाषा संगोष्ठी में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के क्षेत्रीय मुख्यालय – पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता को राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आज दिनांक 20 नवंबर, 2026 को सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यान्वयन प्रमुख डॉ. विचित्रसेन गुप्त जी, सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक श्री वंदन सक्सेना जी सहित अन्य गणमान्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

यह सम्मान माननीय क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक (पूर्वी क्षेत्र) की तरफ से सिलीगुड़ी में उप महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री अरविन्द कुमार तिवारी* एवं प्रबंधक (राजभाषा) श्री आनंद शंकर तिवारी* ने प्राप्त किया।
__________________________________________________________________________________________________________________




