• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

भवानीपुर 75 पल्ली में खूंटी पूजा के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों की हुई शुरुआत

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/08/2023
in बंगाल
0
भवानीपुर 75 पल्ली में खूंटी पूजा के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों की हुई शुरुआत
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : भवानीपुर 75 पल्ली (Bhawanipur 75 palli) ने रविवार को खुटी पूजा के साथ दुर्गापूजा (Durga Puja) के तैयारियों की शुरुआत की। 1/1सी, देबेंद्र घोष रोड, भवानीपुर, नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन के पास स्थित भवानीपुर 75 पल्ली का मंडप अपनी अभिनव थीम और आकर्षक उत्सव शैली के लिए शहर की आकर्षक पूजाओं में से एक है। जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार यह पूजा विशेष रूप से अपने पंडालों की अनूठी शैली और समिति द्वारा पूरे वर्ष किए जाने वाले सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध है। खुटी पूजा के बाद आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में बांग्ला फिल्म “ओह लवली” के प्रमोशन के लिए यहां आए फिल्म के स्टार कास्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मौजूद सभी अतिथियों और अन्य लोगों का मन मोह लिया।

यह अवसर पर समाज की विभिन्न प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने इस आयोजन में समा बांध दी। मौजूद प्रतिष्ठित हस्तियों में  मदन मित्रा (विधायक),  कार्तिक बनर्जी (सामाजिक कार्यकर्ता),  पापिया सिंह (पार्षद),  संदीप रंजन बख्शी, (पार्षद)  आशिम बसु (पार्षद) सयान देब चटर्जी (पश्चिम बंगाल तृणमूल युवा कांग्रेस के राज्य सचिव),  काजरी बनर्जी (पार्षद),  हरनाथ चक्रवर्ती (निदेशक),  बब्लू सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष, भवानीपुर 75 पल्ली और सामाजिक कार्यकर्ता) के साथ कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां इस दौरान मौजूद थे।भवानीपुर 75 पल्ली के सदस्य इस वर्ष 59वें वर्ष में बहुत भव्यता और रचनात्मकता के साथ दुर्गापूजा की तैयारियों में जुटे हैं।

मीडिया से बात करते हुए  बबलू सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता, भवानीपुर 75 पल्ली) ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में हमे अपने सफल अयोजन के लिए विभिन्न क्षेत्रों से कई पुरस्कार मिले। इस वर्ष भी भवानीपुर 75 पल्ली की पूरी टीम पूरी तरह से तैयार है। पिछले कुछ वर्षों में हमारे पूजा मंडप में हर दिन कई लाख आगंतुक आते रहे हैं। हमें विश्वास है कि लोग इस साल भी हमारे अनोखे थीम से मंडप बनाने के प्रयास की सराहना करेंगे। उन्होंने सभी लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ पूजा में आने के लिए आमंत्रित किया।

कमेटी के सदस्य पूरे वर्ष स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य जांच और पूरे वर्ष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है। इसके अलावा रक्त, शरीर और नेत्र दान शिविरों का आयोजन किया जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान वंचित लोगों को नई साड़ियों और कपड़ों का वितरण, गरीबी रेखा से नीचे के बच्चों को किताब कॉपी, स्लेट, पेंसिल, पेन देना, सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल देना और समाज के कल्याण के लिए ऐसी कई सीएसआर गतिविधियां वर्ष भर चलती रहती है।

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: bhawanipur 75 pallibhawanipur 75 palli durga puja kolkatadurga pujaPreparations for Durga Puja begin with Khunti Puja in Bhawanipur 75 Palliखूंटी पूजादुर्गापूजाभवानीपुर 75 पल्लीभवानीपुर 75 पल्ली में खूंटी पूजा के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों की हुई शुरुआत
Previous Post

पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन से 21 अगस्त से उड़ानें होंगी संचालित

Next Post

नितिन गडकरी भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) की करेंगे  शुरुआत

Next Post
नितिन गडकरी भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) की करेंगे  शुरुआत

नितिन गडकरी भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) की करेंगे  शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.