• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों/संगठनों के बच्चों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात 

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
14/11/2023
in देश
0
बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों/संगठनों के बच्चों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात 
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : विभिन्न स्कूलों/संगठनों के बच्चों ने आज (14 नवंबर, 2023) राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केन्द्र (आरबीसीसी) में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि हम अक्सर कहते हैं कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इस भविष्य को सुरक्षित रखना और इसका उचित पालन-पोषण सुनिश्चित करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों के पास तकनीक और ढेर सारी जानकारी व ज्ञान है। वे देश और विदेश में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा दें।

President Droupadi Murmu met a group of students from Army Goodwill School, Farona, Kargil attending the National Integration Tour at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/110LUXPgEn

— President of India (@rashtrapatibhvn) November 14, 2023

राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों में दूसरों के प्रति अधिक संवेदनशीलता होती है। वे दूसरों का दुःख देखकर दुःखी हो जाते हैं और दूसरों को खुश देखकर प्रसन्न हो जाते हैं। बच्चों के इसी गुण के कारण हम उन्हें बचपन से ही दूसरों की मदद करने और पर्यावरण के प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना रखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। बच्चों को स्वास्थ्य और पर्यावरण की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी बेहद जरूरी है।

राष्ट्रपति ने बच्चों से कहा कि अगर वे अपनी क्षमता को पहचानें और पूरी लगन तथा कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें, तो वे निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने उन्हें पढ़ने की आदत अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक कहावत है- किताबें सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी किताबें किसी के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाती हैं। उन्होंने बच्चों को महान हस्तियों की जीवनियां पढ़ने की भी सलाह दी, जिससे उन्हें प्रेरणा मिलेगी और चुनौतियों का सामना करने में भी मदद मिलेगी।

Tags: Children from various schools/organizations met the President on the occasion of Children's Day.Children's Day 2023mochan samachaarpibPresident of India Draupadi Murmuबाल दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों/संगठनों के बच्चों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
Previous Post

सुशील पोद्दार को राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य के रूप में किया गया नामित

Next Post

भारत का संगीत इतिहास विविधता की एक संगीत रचना है, जो सहस्राब्दियों से विकसित लय के माध्यम से गुंजायमान है: प्रधानमंत्री

Next Post
भारत का संगीत इतिहास विविधता की एक संगीत रचना है, जो सहस्राब्दियों से विकसित लय के माध्यम से गुंजायमान है: प्रधानमंत्री

भारत का संगीत इतिहास विविधता की एक संगीत रचना है, जो सहस्राब्दियों से विकसित लय के माध्यम से गुंजायमान है: प्रधानमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In