• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने 5.0 मिलियन टन प्रतिवर्ष मधुबंद वाशरी का वाणिज्यिक परिचालन किया शुरू

इस्पात क्षेत्र में कोकिंग कोल आपूर्ति को और अधिक बढ़ाने के लिए यह सबसे बड़ी और अत्याधुनिक वाशरी है

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/12/2023
in व्‍यापार
0
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने 5.0 मिलियन टन प्रतिवर्ष मधुबंद वाशरी का वाणिज्यिक परिचालन किया शुरू
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कोयला मंत्रालय के तहत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने अत्याधुनिक 5.0 मिलियन टन प्रतिवर्ष (एमटीपीए) मधुबंद वाशरी का वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने की घोषणा की है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार इस वॉशरी ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री समीरन दत्ता की उपस्थिति और मार्गदर्शन में 29 नवंबर 2023 को वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया है।

इस वाशरी का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी द्वारा मार्च 2022 में किया गया था। इसके बाद, इसकी परिचालन दक्षता सुनिश्चित करने के लिए  इसके कठिन लोड परीक्षण, ट्रायल रन और प्रदर्शन गारंटी परीक्षण (पीजीटी) आयोजित किए गए हैं।

प्रौद्योगिकी रूप से उन्नत यह वॉशरी अपनी लॉजिस्टिक दक्षता और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के लिए भारत में एक सबसे बड़ी कोकिंग कोल वॉशरी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। यह कोकिंग कोल वॉशरी देश के इस्पात क्षेत्र को अधिक धुले हुए कोकिंग कोयले की आपूर्ति करने में सक्षम होकर आत्मनिर्भर भारत के विज़न के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करेगी। इससे कोकिंग कोयले के आयात के माध्यम से विदेशी मुद्रा के बाहय-प्रवाह को कम करने में मदद मिलेगी।

 

इस वॉशरी में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की शुरुआत भारत में कोकिंग कोयले के आयात प्रतिस्थापन की दिशा में बीसीसीएल के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। यह आयातित कोकिंग कोयले की बढ़ती कीमतों के कारण इस्पात उद्योग के सामने आने वाली मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा, यह पहल प्रतिस्पर्धी मूल्यों पर स्वदेशी धुले कोकिंग कोयले की आपूर्ति बढ़ाकर आयात प्रतिस्थापन का लक्ष्य हासिल करने के अनुरूप है, जिससे अर्थव्यवस्था के विकास की गति बढ़ेगी।

यह वॉशरी इस्पात क्षेत्र को लगातार गुणवत्ता युक्त धुले हुए कोकिंग कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करती है।  जिससे उन्नत धुलाई प्रक्रियाओं के माध्यम से हमारे सीमित कोकिंग कोयला भंडार के कुशल उपयोग में मदद मिलेगी।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: Bharat Coking Coal Limited starts commercial operation of 5.0 million tonne per annum Madhuband washerymochan samachaarpibभारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने 5.0 मिलियन टन प्रतिवर्ष मधुबंद वाशरी का वाणिज्यिक परिचालन किया शुरू
Previous Post

प्रधानमंत्री ने ‘ड्रोन दीदी’ कार्यक्रम लॉन्च किया, अगले तीन वर्षों में महिला स्वयं सहायता समूहों को 15,000 ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे

Next Post

राष्ट्रपति ने पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज को प्र‍ेसिडेंट कलर प्रदान किया

Next Post
राष्ट्रपति ने पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज को प्र‍ेसिडेंट कलर प्रदान किया

राष्ट्रपति ने पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज को प्र‍ेसिडेंट कलर प्रदान किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In