• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में 2,367 करोड़ रुपये लागत की 9 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
30/01/2024
in देश
0
नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में 2,367 करोड़ रुपये लागत की 9 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के साथ जबलपुर की प्रगति को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज (30 जनवरी, 2024) मध्य प्रदेश के जबलपुर में 2,367 करोड़ रुपये की लागत और कुल 225 किमी लंबी 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा, मध्य प्रदेश के मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल और श्री राकेश सिंह, सांसद-विधायक, अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

लोकार्पित परियोजनाओं में टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर जामनी नदी पर 43 करोड़ रुपये की लागत से 1.5 किलोमीटर लम्बा पुल बनाया गया है। इससे पर्यटन स्थल राजाराम के मंदिर ओरछा तक पहुंचना आसान हो जाएगा। चंदिया घाट से कटनी बायपास तक 2-लेन पेव्ड शोल्डर वाली सड़क का निर्माण कटनी की कोयला खदानों की कनेक्टिविटी में गुणात्मक बदलाव लाएगी। इससे कोयला खनन उद्योग को लाभ होगा। बमीठा-खजुराहो सड़क के चौड़ीकरण से खजुराहो में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, इससे इस क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी।

जिन परियोजनाओं की आधारशिला आज रखी गई, उनमें गुलगंज बायपास से बारना नदी तक सड़क का स्तरोन्नयन, बारना नदी से केन नदी तक 2-लेन सड़क का स्तरोन्नयन, शहडोल से सागरटोला, ललितपुर-सागर तक 2-लेन पेव्ड शोल्डर वाली सड़क का स्तरोन्नयन शामिल है। कुल 23 वीयूपी का निर्माण, पुल, लखनादौन सेक्शन में सर्विस रोडों का निर्माण, सुकतरा, कुरई और खवासा में कुल 3 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण तथा घुनाई और बंजारी घाटी में 2 ब्लैक स्पॉट का सुधार कार्य शामिल है। इन परियोजनाओं से आसपास के परिसर की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। समय एवं ईंधन की बचत होगी तथा ये क्षेत्र आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: 367 crore in Madhya Pradesh367 करोड़ रुपये लागत की 9 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन कियाmochan samachaarNitin Gadkari inaugurates 9 highway projects worth Rs 2pibनितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में 2
Previous Post

डिजिटलीकरण की मदद से गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता मंत्रालय

Next Post

महिलाओं के बीच फिटनेस जागरूकता बढ़ाने के लिए वस्‍त्र मंत्रालय 4 फरवरी को कोटा, राजस्थान में ‘वन भारत साड़ी वॉकथॉन’ का आयोजन करेगा

Next Post
महिलाओं के बीच फिटनेस जागरूकता बढ़ाने के लिए वस्‍त्र मंत्रालय 4 फरवरी को कोटा, राजस्थान में ‘वन भारत साड़ी वॉकथॉन’ का आयोजन करेगा

महिलाओं के बीच फिटनेस जागरूकता बढ़ाने के लिए वस्‍त्र मंत्रालय 4 फरवरी को कोटा, राजस्थान में 'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' का आयोजन करेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.