• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का 2022-23 का अंतिम अनुमान तथा 2023-24 का पहला अग्रिम अनुमान जारी किया गया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/03/2024
in व्‍यापार
0
बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का 2022-23 का अंतिम अनुमान तथा 2023-24 का पहला अग्रिम अनुमान जारी किया गया
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कृषि और किसान कल्याण विभाग ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और अन्य सरकारी स्रोत एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संकलित विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन के वर्ष 2022-23 के अंतिम अनुमान तथा वर्ष 2023-24 के पहले अग्रिम अनुमान जारी किए हैं।पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

कुल बागवानी 2021-22 2022-23 (अंतिम अनुमान) 2023-2024
(
पहला अग्रिम अनुमान)
क्षेत्र (मिलियन हेक्टेयर में) 28.04 28.44 28.77
उत्पादन (मिलियन टन में) 347.18 355.48 355.25

 

2022-23 के मुख्य बिन्दु (अंतिम अनुमान)

• 2022-23 (अंतिम अनुमान) में देश में बागवानी उत्पादन लगभग 355.48 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो 2021-22 की तुलना में लगभग 8.30 मिलियन टन (2.39 प्रतिशत) की वृद्धि दर्शाता है। 2021-22 की तुलना में 2022-23 (अंतिम अनुमान) में 1.41 प्रतिशत या 0.40 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है।

• फलों का उत्पादन 2022-23 (अंतिम अनुमान) में 110.21 मिलियन टन होने का अनुमान है, जिसका मुख्य कारण सेब, केला, अंगूर, आम और तरबूज के उत्पादन में बढ़ोतरी है।

• सब्जियों का उत्पादन 2021-22 में 209.14 मिलियन टन से बढ़कर 2022-23 में 212.55 मिलियन टन (अंतिम अनुमान) हो गया है। इसका मुख्य कारण मिर्च (हरी), प्याज, मूली, साबूदाने और टमाटर को छोड़कर सभी सब्जियों में दर्ज की गई वृद्धि है।

• प्याज: 2021-22 में 316.87 लाख टन उत्पादन की तुलना में 2022-23 में उत्पादन (अंतिम अनुमान) 302.08 लाख टन होने का अनुमान है।

• आलू: 2021-22 के लिए अनुमानित 561.76 लाख टन की तुलना में 2022-23 में उत्पादन (अंतिम अनुमान) लगभग 601.42 लाख टन होने का अनुमान है।

• टमाटर: 2022-23 में उत्पादन (अंतिम अनुमान) लगभग 204.25 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि 2021-22 में 206.94 लाख टन था।

 

2023-24 के मुख्य बिन्दु (पहला अग्रिम अनुमान)

 

• देश में 2023-24 में बागवानी उत्पादन (प्रथम अग्रिम अनुमान) लगभग 355.25 मिलियन टन होने का अनुमान है। 2022-23 (अंतिम अनुमान) की तुलना में 2023-24 (प्रथम अग्रिम अनुमान) में 1.15 प्रतिशत या 3.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की वृद्धि देखी गई है।

• मुख्य रूप से केला, नारंगी और आम के उत्पादन में वृद्धि के कारण फलों का उत्पादन 112.08 मिलियन टन तक पहुंचने की उम्मीद है।

• सब्जियों का उत्पादन लगभग 209.39 मिलियन टन होने का अनुमान किया गया है। पत्तागोभी, फूलगोभी, कद्दू, साबूदाना, टमाटर और अन्य सब्जियों के उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है।

• टमाटर: टमाटर का उत्पादन पिछले साल के लगभग 204.25 लाख टन की तुलना में लगभग 208.19 लाख टन होने की उम्मीद है, जो 1.93 प्रतिशत लाख टन की वृद्धि है।

• प्याज: वर्ष 2023-24 में प्याज का उत्पादन (पहला अग्रिम अनुमान) पिछले वर्ष के लगभग 302.08 लाख टन के उत्पादन की तुलना में लगभग 254.73 लाख टन होने की संभावना है। इसका कारण महाराष्ट्र में 34.31 लाख टन, कर्नाटक में 9.95 लाख टन, आंध्रप्रदेश में 3.54 लाख टन और राजस्थान में 3.12 लाख टन उत्पादन में कमी है।

• आलू: 2023-24 में आलू का उत्पादन (पहला अग्रिम अनुमान) लगभग 589.94 लाख टन होने की उम्मीद है, जबकि पिछले साल यह लगभग 601.42 लाख टन था, जिसका कारण पश्चिम बंगाल में पिछले वर्ष की तुलना में आई कमी है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Agriculture and Farmers Welfare DepartmentFinal estimates of area and production of horticultural crops for 2022-23 and first advance estimates for 2023-24 releasedmochan samachaarpibबागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का 2022-23 का अंतिम अनुमान तथा 2023-24 का पहला अग्रिम अनुमान जारी किया गया
Previous Post

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की चार महत्वपूर्ण पहलों के लिए सीएफक्यूसीटीआई पोर्टल का हुआ शुभारंभ

Next Post

भारतीय सशस्त्र बल देश पर बुरी नजर डालने वाले को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सुसज्जित, सक्षम और तैयार हैं

Next Post
यह लोकतंत्र के इतिहास में सबसे काला अध्याय है : राजनाथ सिंह

भारतीय सशस्त्र बल देश पर बुरी नजर डालने वाले को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सुसज्जित, सक्षम और तैयार हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In