• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद तथा सीएससी ई गवर्नेंस सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
13/03/2024
in व्‍यापार
0
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद तथा सीएससी ई गवर्नेंस सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप) तथा कॉमन सर्विसेज सेंटर (सीएससी) ई गवर्नेंस सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) डॉ. यू.एस. गौतम, उप-महानिदेशक (कृषि विस्तार), भाकृअनुप तथा श्री सुबोध मिश्रा, वाइस प्रेसिडेंट, सीएससी-एसपीवी ने इस एएमयू पर हस्ताक्षर किए।

डॉ. गौतम ने कहा सीएससी सेंटर के माध्यम से जिला स्तर पर केवीके से प्राप्त सूचना को पंचायत स्तर तक किसानों को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सीएससी के 5 लाख से ज्यादा सर्विस सेंटर है, जिसके माध्यम से टेली पशु चिकित्सा जैसे प्रोग्राम के साथ-साथ प्लांट प्रोटेक्सन, हॉर्टिकल्चर तथा होम साइंस एवं मेकेनाइजेशन जैसे क्षेत्र में टेलीकम्यूनिकेशन प्रोग्राम शुरू करने का परिषद का लक्ष्य है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ हमारा सम्पर्क बनें। उप-महानिदेशक ने कहा कि इस एमओयू के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोग तकनीकी फायदा ले सकेंगे और इसका कृषि में उपयोग कर अपनी आय को बढ़ा सकेंगे। सीएसी सेंटर के माध्यम से कृषि से संबधित सूचना, जैसे- खेत में कब पानी डालना है तथा कौन से खेत में कीटनाशक का छिड़काव करना है ये सभी इन्फॉर्मेशन उचित समय पर किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में क्रांति लाई जा सके।

उप-महानिदेशक ने बताया कि अभी 5 लाख सीएससी सेंटर है, यदि प्रत्येक केन्द्र से सौ लोगों को भी जोड़ा जाए तो एक बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। भाकृअनुप का प्लान है कि देश के 11 करोड़ किसानों को केवीके से, किसान सारथी से तथा सीएससी से जोड़ा जाए जिससे केवीके तथा आत्मा के कार्य को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर भाकृअनुप के सहायक महानिदेशक, निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Indian Council of Agricultural Research and CSC e-Governance Service India Pvt. Ltdmochan samachaarpibSigning of MoU between Indian Council of Agricultural Research and CSC e-Governance Service India Pvt. Ltd.भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद तथा सीएससी ई गवर्नेंस सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
Previous Post

योग महोत्सव 2024: महिला सशक्तिकरण पर फोकस के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 100 दिनों की उलटी गिनती प्रारंभ

Next Post

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ‘पीएम गति शक्ति- कोयला क्षेत्र में राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ किया जारी

Next Post
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ‘पीएम गति शक्ति- कोयला क्षेत्र में राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ किया जारी

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 'पीएम गति शक्ति- कोयला क्षेत्र में राष्ट्रीय मास्टर प्लान' किया जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.