• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

देश के कुल कोयला खपत में कोयला आयात की हिस्सेदारी में की गयी कमी दर्ज

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/03/2024
in व्‍यापार
0
कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम; अप्रैल-नवंबर 2023 के दौरान घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन में 8.38 प्रतिशत की हुई वृद्धि
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : देश के कुल कोयला खपत में कोयला आयात की हिस्सेदारी में कमी दर्ज की गयी है। अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के दौरान कोयला आयात की हिस्सेदारी घटकर 21% रह गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के लिए 22.48% थी। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में, अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के दौरान 19.36 मिलियन टन (एमटी) के साथ ताप विद्युत संयंत्रों द्वारा मिश्रण के लिए आयात किये जाने वाले कोयले की मात्रा में 36.69% की कमी आयी है। मिश्रण के लिए आयातित कोयले में यह कमी, घरेलू कोयले के उपयोग का संकेत देती है, जिससे आयात पर निर्भरता कम हुई है।

इसके विपरीत, अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के दौरान आयातित कोयला आधारित बिजली संयंत्रों द्वारा कोयले के आयात में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 94.21% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। चूंकि ये बिजली संयंत्र केवल आयातित कोयले के आधार पर डिजाइन किए गए हैं, इसलिए उपरोक्त अवधि के दौरान कोयले के आयात में वृद्धि के लिए कीमतों में भारी गिरावट को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। भारत मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया से ताप विद्युत कोयला आयात करता है और पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के दौरान इन देशों की औसत कीमत में क्रमशः लगभग 54% और 38% की कमी आयी है।

इसके अलावा, कोयले की अधिसूचित कीमत पर सीआईएल द्वारा प्राप्त नीलामी प्रीमियम में भी काफी कमी आई है। अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 की अवधि में यह 278% से घटकर वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के दौरान 82% रह गई है। नीलामी प्रीमियम में कमी बाजार में कोयले की प्रचुर उपलब्धता (वर्तमान में कोयला कंपनियों के पास 96 मीट्रिक टन कोयला स्टॉक) का प्रमाण है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarpibThere has been a decline in the share of coal imports in the country's total coal consumption.देश के कुल कोयला खपत में कोयला आयात की हिस्सेदारी में की गयी कमी दर्ज
Previous Post

प्रधानमंत्री की भूटान के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक और विभिन्न समझौता ज्ञापनों का हुआ आदान-प्रदान

Next Post

एनटीआईपीआरआईटी ने आईआईटी गांधीनगर में कार्यशाला का कियाआयोजन

Next Post
एनटीआईपीआरआईटी ने आईआईटी गांधीनगर में कार्यशाला का कियाआयोजन

एनटीआईपीआरआईटी ने आईआईटी गांधीनगर में कार्यशाला का कियाआयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.