• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

नौसेना प्रमुख का पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण यात्रा की

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
23/03/2024
in देश
0
नौसेना प्रमुख का पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण यात्रा की
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार और नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष श्रीमती कला हरि कुमार ने 21-23 मार्च 24 को पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण यात्रा की।पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

एडमिरल आर हरि कुमार अपनी इस पूरी यात्रा के दौरान पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम में विभिन्न गतिविधियों में संलग्न रहे। इन आयोजनों में सीएनएस डे ऐट सी भी शामिल था, जहां उन्होंने पूर्वी नौसेना कमान के जहाजों और विमानों के अधिकारियों और नाविकों के साथ बातचीत करते हुए समुद्र में नौसेना के अभियानों की समीक्षा की। इसके अलावा, अपनी विदाई यात्रा के अंतर्गत सीएनएस ने जमीनी स्तर की चुनौतियों/मुद्दों को समझने के लिए समुद्रिका ऑडिटोरियम में एक अनूठे कार्यक्रम “कनेक्ट विद सीएनएस” के माध्यम से नौसेना अधिकारियों और ईएनसी के नाविकों के साथ, खुले दिल से, स्वतंत्र और बेबाक चर्चा की।  इससे पहले, सीएनएस ने 21 मार्च 24 को मेघाद्रि ऑडिटोरियम, नेवल डॉकयार्ड में रक्षा असैन्य कर्मियों के साथ भी बातचीत की।

 

अपनी इस यात्रा के दौरान सीएनएस ने 21 मार्च, 2024 को नौशक्ति नगर, विशाखापत्तनम में रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) कर्मियों के लिए निर्मित ‘वीरम‘ नामक 492-पुरुष आवास ब्लॉक का उद्घाटन किया।

सीएनएस ने मध्य अरब सागर में समुद्री डकैती रोधी अभियानों के सफल संचालन, 11 सोमाली समुद्री लुटेरों  को पकड़ने और अगवा किए गए मछली पकड़ने वाले पोतों ईमान और अल नईमी से 17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाने के लिए आईएनएस सुमित्रा को ‘ऑन द स्पॉट‘ यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। जहाज द्वारा अपनी महत्वपूर्ण फायर पॉवर, स्वदेशी एएलएच हेलीकॉप्टर और भारतीय नौसेना की विशेष ऑप्स टीम का उपयोग करते हुए त्वरित कार्रवाइयां की गई।

सीएनएस ने अपनी यात्रा के दौरान एनजीआईएफ/आईएनबीए और नेवी फाउंडेशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) की अध्यक्षता की। इन बैठकों ने नौसेना कर्मियों के कल्याण और प्रेरणा को संवर्धित करने  के उद्देश्य से उपयोगी चर्चाओं और सहयोगपूर्ण प्रयासों के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किए।

सीएनएस ने नेवी फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में 21 मार्च 24 को विशाखापत्तनम में नेवी फाउंडेशन की 31वीं एजीएम और जीसीएम की भी अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम का समन्वय नौसेना मुख्यालय/डीईएसए  द्वारा किया गया। एनएचक्यू, एचक्यूईएनसी और पीसीडीए के अधिकारियों ने भाग लिया और पूर्व सैनिकों  के साथ बातचीत की। पीसीडीए (पी) प्रयागराज ने ई–पीपीओ और स्पर्श के संबंध में चिंताओं को निवारण किया। पेंशन सलाहकार डेस्क ने सभी कर्मियों को परामर्श और सहायता प्रदान की। इस कार्यक्रम के दौरान, नौसेना प्रमुख ने सभा को फिर से आश्वासन दिया कि पूर्व सैनिक  समुदाय की सभी चिंताओं का शीघ्रता से निवारण किया जाएगा। सीएनएस दौरे के अलावा, 22 मार्च 24 को स्वर्णज्योति कॉन्फ्रेंस हॉल, विशाखापत्तनम में सीपीएस की अध्यक्षता में नेवी फाउंडेशन (एनएफ) चैप्टर और वेटरन सेलर फोरम (वीएसएफ) चार्टर्स के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों के बीच औपचारिक विचार विमर्श का एक कार्यक्रम – समन्वय आयोजित किया गया।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarNaval Chief pays important three-day visit to Eastern Naval CommandpibVisakhapatnamनौसेना प्रमुख का पूर्वी नौसेना कमानविशाखापत्तनम की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण यात्रा की
Previous Post

भारतीय नौसेना द्वारा संचालित किये जा रहे समुद्री सुरक्षा अभियान (‘ऑपरेशन संकल्प’) को हुए 100 दिन पूरे

Next Post

भारतीय रेल ने होली के त्योहारी सीजन में अब तक 540 ट्रेन सेवाएं अधिसूचित की हैं

Next Post
भारतीय रेलवे ने 1 अप्रैल, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 के बीच कुल 9 महीनों के दौरान अब तक का सबसे अधिक पूंजीगत व्यय का उपभोग किया

भारतीय रेल ने होली के त्योहारी सीजन में अब तक 540 ट्रेन सेवाएं अधिसूचित की हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.