• Contact Us
Friday, October 30, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

भारत सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है : राष्ट्रपति

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/07/2023
in देश
0
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इसा (Secretary-General Dr. Mohammed bin Abdulkarim Al-Isa)ने आज (12 जुलाई 2023) राष्ट्रपति भवन ( Rashtrapati Bhavan) में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु (President Smt. Draupadi Murmu ) से भेंट की। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार राष्ट्रपति ने पहली बार भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए डॉ. अल इसा का स्वागत करते हुए कहा कि भारत सहिष्णु मूल्यों, चेतना संयम और अंतर-धार्मिक संवाद को प्रोत्साहित करने में मुस्लिम वर्ल्ड लीग की भूमिका और उद्देश्यों की सराहना करता है।

भारत सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है

उन्होंने कहा कि भारत बहुसंस्कृति, बहुभाषी, बहु नस्लीय तथा बहुधर्मी समाज के रूप में विविधता में एकता का संदेश देता है। 200 मिलियन से अधिक भारतीय मुसलमान भाई और बहन देश को विश्व में दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी का देश बनाते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है। दोनों देशों के सौहार्दपूर्ण संबंधों के पुराने इतिहास का मूल व्यापार तथा जन-जन के बीच संबंध है। हमारे दोनों देशों के पास विश्व से साझा करने के लिए मूल्यवान शिक्षाएं हैं।

भारत और सऊदी अरब दोनों सभी रूपों में आतंकवाद की निंदा करते हैं

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और सऊदी अरब दोनों सभी रूपों में आतंकवाद की निंदा करते हैं और आतंकवाद के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ का आह्वान किया। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि आतंकवाद तथा हिंसक उग्रवाद से मुकाबला करने के लिए समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता है और यह नरम विचार के लोगों के साथ बातचीत करके ही संभव है। राष्ट्रपति ने उग्रवाद, आतंकवाद और हिंसा के विरुद्ध डॉ. अल इसा के दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यात्रा मुस्लिम वर्ल्ड लीग के साथ सहयोग के अधिक अवसर उपलब्ध कराएगी।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

 

Tags: muslim world leagueRashtrapati BhavanSecretary-General Dr. Mohammed bin Abdulkarim Al-Isa
Previous Post

पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री की पत्नी श्रीमती सीता दहल के निधन पर व्यक्त किया शोक

Next Post

 आसमान छूते टमाटर की कीमतों को जमीन पर लाने के ल‍िए सरकार ने उठाये ये कदम

Next Post
 आसमान छूते टमाटर की कीमतों को जमीन पर लाने के ल‍िए सरकार ने उठाये ये कदम

 आसमान छूते टमाटर की कीमतों को जमीन पर लाने के ल‍िए सरकार ने उठाये ये कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ : आयोजकों की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : टीएमसी सांसद अभिषेक

29/10/2026
मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

29/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In