• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/03/2024
in देश
0
सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
0
SHARES
44
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्‍जीक्‍यूटिव इंजीनियरों (2022 और 2023 बैच) के एक ग्रुप ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) इंजीनियरों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि युवा इंजीनियरों के रूप में, वे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से भली भांति अवगत हैं, इसलिए ऊर्जा-कुशल समाधानों को अपनाने की आवश्यकता है। उनके द्वारा बनाए जाने वाले भवन, सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे टिकाऊ, ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण-अनुकूल होने चाहिए। उन्हें अपने दृष्टिकोण में नवाचारी होना चाहिए ताकि वे उभरती चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपट सकें। उन्होंने कहा कि 3डी प्रिंटिंग के युग में भवन निर्माण प्रौद्योगिकी में व्यापक रूप से बदलाव आया है।

अब बुनियादी ढांचे और निर्माण परियोजनाओं को जलवायु-अनुकूल और ऊर्जा-कुशल बनाया जा सकता है। हरित निर्माण समय की जरूरत है। निर्माण की नवाचारी विधियों में इस क्षेत्र को बदलने की क्षमता है। वे सटीक डिज़ाइन के साथ पारंपरिक निर्माण की सीमाओं को तोड़ सकते हैं। उन्हें न केवल निर्माण प्रक्रिया में तेजी लानी है बल्कि अधिकतम संसाधन उपयोग के माध्यम से अपशिष्ट के कम से कम सृजन को भी सुनिश्चित करना है।

राष्ट्रपति ने युवा इंजीनियरों को सलाह दी कि वे सीमित दायरे में ही काम न करें बल्कि सहयोगात्मक, दूरदर्शी और प्रौद्योगिकी-संचालित दृष्टिकोण भी अपनाएं। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोट और ड्रोन जैसी नई एवं उभरती हुई प्रौद्योगिकियां पारंपरिक सोच को बाधित कर रही हैं।

हालांकि, इनका उपयोग दक्षता क्षमता को बढ़ाने और उसमें सुधार करने, प्रक्रियाओं के स्वचालन और अनुकूलन में, उत्पादकता बढ़ाने तथा संसाधन प्रबंधन को बेहतर बनाने में किया जा सकता है। उन्होंने इंजीनियरों से उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और एक बेहतर, हरित तथा अधिक टिकाऊ भविष्य का निर्माण करने में सार्थक योगदान देने का भी अनुरोध किया।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Assistant Executive Engineers of CPWD met the PresidentCPWDmochan samachaarpibसीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
Previous Post

lok sabha election 2024 : West Bengal में lok sabha election 2024 के दूसरे चरण के लिए नामांकन होगा कल से शुरू

Next Post

फरवरी 2023 के सूचकांक की तुलना में फरवरी 2024 में आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में 6.7 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि हुई

Next Post
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने 5.0 मिलियन टन प्रतिवर्ष मधुबंद वाशरी का वाणिज्यिक परिचालन किया शुरू

फरवरी 2023 के सूचकांक की तुलना में फरवरी 2024 में आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में 6.7 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.