• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

एडमिरल आर हरि कुमार दक्षिणी नौसेना कमान के विदाई दौरे पर

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/04/2024
in देश
0
एडमिरल आर हरि कुमार दक्षिणी नौसेना कमान के विदाई दौरे पर
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, नौसेना वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष श्रीमती कला हरि कुमार के साथ 03 से 06 अप्रैल 2024 तक दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी), कोच्चि में विदाई दौरे पर थे। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) नौसेना प्रमुख ने इस यात्रा के दौरान, सागारिका सभागार, नौसेना बेस और ‘कनेक्ट विद सीएनएस’ फोरम पर दक्षिणी नौसेना कमान के अधिकारियों तथा नौसैन्य कर्मियों के साथ बातचीत की। इस बातचीत में विभिन्न इकाइयों सहित दक्षिणी नौसेना कमान इकाइयों के कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान, भारतीय नौसेना के संचालन, प्रशिक्षण, मानव संसाधन विकास, डिजिटलीकरण एवं अन्य बदलाव लाने वाली गतिविधियों के विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की गई और विचार-विमर्श के समय उठाई गई चिंताओं का समाधान किया गया। एक अन्य कार्यक्रम में, एडमिरल आर हरि कुमार ने कोच्चि के रक्षा क्षेत्र के असैन्य कर्मियों के साथ भी बातचीत की। नौसेना स्टाफ के प्रमुख ने भारतीय नौसेना के संचालन की उच्च गति को बनाए रखने वाले एक अजेय कार्यबल के रूप में उनकी अमूल्य भूमिका की सराहना की।

नौसेना प्रमुख की उपस्थिति में 05 अप्रैल, 2024 को नौसेना वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष श्रीमती कला हरि कुमार द्वारा एक नए एनडब्ल्यूडब्ल्यूए केंद्र आवास कार्यालय भवन, कॉन्फ्रेंस हॉल और क्लास रूम, योग/कल्याण कक्ष जैसी बहुउद्देश्यीय सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। इसके बाद, एडमिरल आर हरि कुमार द्वारा एक ईसीएचएस आउटरीच ‘संपर्क 3.0’ नामक कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। इस पहल के तहत, नौसेना मुख्यालय और दक्षिणी नौसेना कमान के अधिकारियों तथा नौसैन्य कर्मियों की एक टीम 8 दिनों तक केरल के विभिन्न पॉलीक्लिनिकों का दौरा करेगी। इस दौरान, ये दल दूरदराज के स्थानों पर नौसेना के पूर्व कर्मियों और वीरनारियों के साथ संपर्क स्थापित करेगा।

इसके अलावा, एडमिरल कुमार ने आईएनएस द्रोणाचार्य का दौरा किया। यह पोत उनका प्रारंभिक प्रशिक्षक जहाज था। नौसेना प्रमुख ने कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की और ‘द्रोण गान’ में भाग लिया। वे इसके बाद प्रशिक्षण ब्लॉक भी पहुंचे, इस स्थान पर एडमिरल आर हरि कुमार ने 1997-1999 तक प्रशिक्षण कमांडर के रूप में कार्य किया था।

नौसेना प्रमुख ने फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग (एफओएसटी) मुख्यालय का भी भ्रमण किया, जहां पर वह 2013-14 तक 16वें एफओएसटी रहे थे। अपने संबोधन के दौरान, उन्होंने मुख्यालय की टीम को शिप्स फर्स्ट दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित रखने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें पेशेवर मार्गदर्शन प्रदान किया।

नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार द्वारा एलएनके कुलवंत सिंह एसएम (मरणोपरांत) की स्मृति में दक्षिणी नौसेना कमान के कर्मियों के लिए ‘कुलवंत सिंह’ ब्लॉक नामक एक नवनिर्मित आवासीय भवन का शुभारंभ किया गया। 74 शानदार आवास इकाइयों और आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह इमारत कर्मियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

 

 

नौसेना प्रमुख की विदाई यात्रा के अवसर पर आईएनएस गरुड़ में एक पारंपरिक ‘बाराखाना’ का आयोजन किया गया। एडमिरल आर हरि कुमार ने दक्षिणी नौसेना कमान परिवार के कर्मियों के साथ बातचीत की और उनसे साहस के साथ अपना कर्तव्य निभाने तथा देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए एक टीम के रूप में मिलकर कार्य करने का आग्रह किया।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Admiral R Hari Kumar on farewell visit to Southern Naval Commandmochan samachaarpibएडमिरल आर हरि कुमार दक्षिणी नौसेना कमान के विदाई दौरे पर
Previous Post

सुविधा पोर्टल पर 73,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 44,600 से अधिक अनुरोध हुए स्वीकृत

Next Post

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान संयुक्तता एवं एकीकरण पर प्रथम त्रि-सेवा सम्मेलन ‘परिवर्तन चिंतन’ की अध्यक्षता करेंगे

Next Post
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान संयुक्तता एवं एकीकरण पर प्रथम त्रि-सेवा सम्मेलन ‘परिवर्तन चिंतन’ की अध्यक्षता करेंगे

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान संयुक्तता एवं एकीकरण पर प्रथम त्रि-सेवा सम्मेलन ‘परिवर्तन चिंतन’ की अध्यक्षता करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.