• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

प्रधानमंत्री मोदी 13 से 15 जुलाई 2023 को फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की करेंगे यात्रा

प्रधानमंत्री 14 जुलाई 2023 को बैस्टिल डे परेड में होंगे मुख्य अतिथि

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/07/2023
in देश
0
प्रधानमंत्री मोदी 13 से 15 जुलाई 2023 को फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की करेंगे यात्रा
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 से 15 जुलाई 2023 तक फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा करेंगे। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 13-14 जुलाई 2023 तक पेरिस का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री 14 जुलाई 2023 को बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि होंगे, इस परेड में तीनों सेनाओं के भारतीय सशस्त्र बलों का एक दस्ता भी भाग लेगा। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों से औपचारिक वार्तालाप करेंगे। राष्ट्रपति मैक्रों प्रधानमंत्री के सम्मान में एक राजकीय भोज के साथ-साथ एक निजी रात्रि भोज की मेजबानी करेंगे।

फ्रांस की सीनेट और नेशनल असेंबली के अध्यक्षों से भी मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा में फ्रांस के प्रधानमंत्री के साथ-साथ फ्रांस की सीनेट और नेशनल असेंबली के अध्यक्षों से भी मुलाकात करेंगे। वह फ्रांस में भारतीय प्रवासियों, भारतीय और फ्रांसीसी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और प्रमुख फ्रांसीसी हस्तियों के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत करेंगे।

भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ

इस वर्ष भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है और प्रधानमंत्री की यह यात्रा रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक और आर्थिक सहयोग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य के लिए साझेदारी की रूपरेखा तैयार करने का अवसर प्रदान करेगी।

15 जुलाई को अबू धाबी का दौरा करेंगे

इसके पश्चात, प्रधानमंत्री 15 जुलाई को अबू धाबी का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत करेंगे। भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और प्रधानमंत्री की यह यात्रा ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य सुरक्षा, फिनटेक, रक्षा और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इसे आगे बढ़ाने साधनों की पहचान करने का अवसर प्रदान करेगी। यह वैश्विक मुद्दों पर सहयोग स्थापित करने पर चर्चा करने का भी अवसर प्रदान करेगी, विशेष रूप से यूएनएफसीसीसी के सीओपी-28 में यूएई की अध्यक्षता और भारत की जी-20 अध्यक्षता के संदर्भ में, जिसमें यूएई एक विशेष आमंत्रित सदस्य है।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

 

Tags: pibpm modi abudhabi tourpm modi france tourpm modi tourpm modi uae tour
Previous Post

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज (ए-वेब) के कार्यकारी बोर्ड की 11वीं बैठक में शामिल हुए

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव से की बातचीत

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव से की बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव से की बातचीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.