• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

JOY Personal Care ने 4D एनामॉर्फिक डिस्प्ले ‘JOY KKR 4D फैन-टेसी’ का किया अनावरण

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/04/2024
in बंगाल
0
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : RSH Global के तत्वावधान में भारत के पर्सनल केयर ब्रांड JOY Personal Care ने आज कोलकाता के साउथ सिटी मॉल में एक भव्य एनामॉर्फिक डिस्प्ले, JOY KKR 4D फैन-टेसी का अनावरण किया। यह अनावरण कार्यक्रम लोकप्रिय अभिनेत्री, मिमी चक्रवर्ती की उपस्थिति में हुआ, जो पश्चिम बंगाल की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इस विशाल इंस्टॉलेशन का लक्ष्य है, KKR के जज़्बे का जश्न मनाना, जो JOY Personal Care के इस साल लगातार तीसरी बार टीम के साथ जुड़ाव के अनुरूप है।

भव्य एनामॉर्फिक डिस्प्ले इस आयोजन की एक प्रमुख विशेषता है, जिसे प्रशंसकों को कोलकाता के ईडन गार्डन में मैच देखने के उत्साह से सराबोर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जॉय पर्सनल केयर इस नवोन्मेषी दृष्टिकोण के साथ, प्रशंसकों को असाधारण स्टेडियम जैसा अनुभव प्रदान करने के लिए समर्पित है।

इस डिस्प्ले को 19 अप्रैल से 5 मई, 2024 तक मॉल में प्रदर्शित किया जाएगा, जो शहर भर के क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को प्रतिबिंबित करेगा। इसके अतिरिक्त, इसे एक्रोपोलिस, सिटी सेंटर न्यूटाउन और वेगा सर्कल, सिलीगुड़ी सहित अन्य उच्च-फुटफॉल मॉल में भी लगाया जाएगा।

एनामॉर्फिक डिस्प्ले के अलावा, ब्रांड ने संबंधित क्षेत्रों में उपरोक्त अवधि के दौरान इंटरैक्टिव प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। इन गतिविधियों का उद्देश्य है, प्रशंसकों से संवाद करना और उन्हें रोमांचक संतुष्टि से आकर्षित करना ताकि क्रिकेट और केकेआर के प्रति उनके जुनून को और बढ़ाया जा सके।

जॉय पर्सनल केयर (आरएसएच ग्लोबल) की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, पॉलोमी रॉय ने कहा, “जॉय केकेआर 4D Fantasy की शुरूआत एक रोमांचक अनुभवपरक विपणन परियोजना में हमारे प्रवेश का प्रतीक है, जो कोलकाता के मशहूर मॉल में प्रशंसकों के अनुभव को और अधिक रोमांचक तथा आकर्षक बनाने के लिए तैयार है । हमारे गृहनगर में KKR जज़्बे का जश्न मनाने के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन किए गए इस भव्य एनामॉर्फिक डिस्प्ले का अनावरण हमें गर्व से भर दे रहा है। इस नवोन्मेषी दृष्टिकोण के ज़रिये हमारा लक्ष्य है, अपने उपभोक्ताओं के साथ गहरे संबंध बनाना।”

अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने कहा, ”मैं आज JOY Personal Care के नवोन्मेषी एनामॉर्फिक डिस्प्ले, ‘जॉय केकेआर 4डी फैन-टेसी’ के अनावरण का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। केकेआर के उत्साही प्रशंसक और पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर के रूप में, टीम के जज़्बे का जश्न मनाते इस विशाल इंस्टॉलेशन को देखना वाक़ई उत्साहजनक रहा।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: JOY Personal Care unveils 4D anamorphic display 'JOY KKR 4D Fan-TessieMimi chakrabortymochan samachaar
Previous Post

संदीप कुमार 2024-25 के लिए सीआईआई पश्चिम बंगाल का करेंगे नेतृत्व

Next Post

राष्ट्रपति ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Next Post
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.