• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत मतदान किया गया दर्ज

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
11/05/2024
in देश
0
बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल से, दूसरे चरण का नामांकन आज हुआ समाप्त
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के दो प्रेस नोट दिनांक 07 मई 2024 और प्रेस नोट दिनांक 08 मई 2024 की निरंतरता में, चल रहे आम चुनाव 2024 में 93 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चरण-3 में 65.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)चरण-3 के लिए जेंडर के अनुसार मतदाताओं द्वारा मतदान के आंकड़े नीचे दिए गए हैं:

 

चरण पुरुषों द्वारा मतदान महिलाओं द्वारा मतदान थर्ड जेंडर द्वारा मतदान कुल मतदान
चरण 3 66.89 प्रतिशत 64.41 प्रतिशत  25.2 प्रतिशत 65.68 प्रतिशत

 

2. चरण-3 के लिए राज्यवार और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार मतदाताओं द्वारा मतदान के आंकड़े क्रमशः तालिका 1 और 2 में दिए गए हैं। “अन्य मतदाता” के मामले में ब्लेंक सेल उस श्रेणी में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या को शून्य के रूप में दर्शाता है। गौरतलब है कि चरण-3 में बिहार के दो मतदान केंद्रों और मध्य प्रदेश के चार मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान भी संपन्न हो गया है। वोटर टर्नआउट ऐप पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र (पीसी) और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (एसी) के अनुसार आंकड़े भी उपलब्ध हैं। किसी निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए उम्मीदवारों को उनके मतदान एजेंटों के माध्यम से फॉर्म 17सी की प्रति भी प्रदान की जाती है। फॉर्म 17 सी का वास्तविक आंकड़ा मान्य होगा, जो पहले ही उम्मीदवारों के साथ साझा किया गया है। अंतिम मतदान केवल डाक मतपत्रों की गिनती और कुल मतों की गिनती में इसके जुड़ने के बाद ही उपलब्ध होगा। डाक मतपत्रों में रक्षा सेवा से जुड़े मतदाताओं, अनुपस्थित मतदाताओं (85 से अधिक उम्र, दिव्यांग, आवश्यक सेवाओं आदि) और चुनाव ड्यूटी पर मतदाताओं को दिए गए डाक मतपत्र शामिल हैं। वैधानिक प्रावधानों के अनुसार प्राप्त ऐसे डाक मतपत्रों का दैनिक लेखा-जोखा सभी उम्मीदवारों को दिया जाता है।

3. इसके अतिरिक्त, 13 मई, 2024 को चरण-4 में मतदान के लिए जाने वाले 96 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पंजीकृत मतदाताओं का संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार विवरण तालिका-3 में प्रदान किया गया है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: general election 2024mochan samachaarpibvoting
Previous Post

AMIT SHAH को PRIME MINISTER बनाएंगे मोदी : केजरीवाल

Next Post

राम मंदिर की तर्ज पर अन्य विरासत भी लेना है वापस : CM योगी

Next Post
राम मंदिर की तर्ज पर अन्य विरासत भी लेना है वापस : CM योगी

राम मंदिर की तर्ज पर अन्य विरासत भी लेना है वापस : CM योगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.