• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

LOKSABHA ELECTION 2024: चौथे चरण में बंगाल में 75.66 प्रतिशत सबसे अधिक मतदान हुआ

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
13/05/2024
in देश
0
LOKSABHA ELECTION 2024: चौथे चरण में बंगाल में 75.66 प्रतिशत सबसे अधिक मतदान हुआ
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में, 10 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 96 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शाम 5 बजे तक 62.31 प्रतिशत मतदान हुआ। भारतीय चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 75.66 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 35.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के अनुसार शाम 5 बजे तक मध्य प्रदेश में 68.01 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 68.04 प्रतिशत, बिहार में 54.14 प्रतिशत, झारखंड में 63.14 प्रतिशत, ओडिशा में 62.96 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 52.49 प्रतिशत, तेलंगाना में 61.16 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 56.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आम चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से 1717 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चौथे चरण के लिए संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 18 है।

चौथे चरण के लिए 85 वर्ष से अधिक उम्र के 12.49 लाख से अधिक पंजीकृत और 19.99 लाख दिव्यांग मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। चुनाव आयोग की वैकल्पिक होम वोटिंग सुविधा को पहले से ही काफी सराहना और प्रतिक्रिया मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण तक, 20 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 283 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। वोटों की गिनती 4 जून को होनी है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: loksabha election 2024west bengal
Previous Post

Retail Inflation Rate अप्रैल में मामूली गिरावट के साथ 4.83 फीसदी पर आई

Next Post

T20 WORLD CUP के लिए BANGLADESH ने घोषित की 15 खिलाड़ियों की TEAM

Next Post
T20 WORLD CUP के लिए BANGLADESH ने घोषित की 15 खिलाड़ियों की TEAM

T20 WORLD CUP के लिए BANGLADESH ने घोषित की 15 खिलाड़ियों की TEAM

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In