• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई : PM MODI

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
04/06/2024
in देश
0
1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई : PM MODI
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के भाजपा के दावों के बीच प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, प्रधानमंत्री ने विशेष तौर पर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र किया। उन्होंने दोनों के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही तीसरे कार्यकाल में NDA नेतृत्व में अच्छा काम करने का भरोसा दिया।

दरअसल, 2014 और 2019 में अपने दम पर सरकार बनाने वाली भाजपा इस बार बहुमत से दूर है। पार्टी 240 सीट के करीब सिमटती दिख रही है। यानी बहुमत से 30-32 सीट कम। चंद्रबाबू की TDP 15 सीट के दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

चुनाव आयोग का अभिनंदन
मोदी बोले- ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। मैं आज देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करूंगा। चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता से संपन्न कराया। करीब 100 करोड़ मतदाता, एक करोड़ मतदान कर्मी, 11 लाख बूथ इतनी प्रचंड गर्मी में कर्मियों ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाया।

जम्मू कश्मीर रिकॉर्ड मतदान

इस बार भारत में जितने लोगों ने मतदान किया। वह दुनिया के अन्य लोकतांत्रिक देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है। जम्मू कश्मीर ने रिकॉर्ड मतदान करके दुनिया में भारत को बदनाम करने वालों को आइना दिखा दिया है। मैं देश भर के सभी दलों, सभी उम्मीदवारो का अभिनंदन करता हूं। सभी की भागीदारी के बिना लोकतंत्र की सफलता संभव नहीं है।

तीसरी बार वापस आई सरकार
इस चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है। राज्यों में जहां भी विधानसभा के चुनाव हुए वहां पर एनडीए को भव्य विजय मिली। अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम या ओडिशा हो। इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। शायद उन्हें जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया होगा।

जगन्नाथ की धरती पर बीजेपी का सीएम

यह पहली बार होगा, जब जगन्नाथ की धरती पर बीजेपी का सीएम होगा। बीजेपी ने केरल में भी सीट जीती है। तेलंगाना में हमारी संख्या दो गुना हो गई है। मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल ऐसे कई राज्य में हमारी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र सरकार विकास में कसर नहीं छोड़ेगी।

हम सभी ने पूरी ईमानदारी से काम किया
2013-14 में देश निराशा में डूब चुका था। हर दिन अखबारों की हेडलाइन घोटालों से भरी रहती थी। युवा भविष्य केा लेकर आशंकित थी। ऐसे समय देश ने हमें मौका दिया। हम सभी ने पूरी ईमानदारी से काम किया। 2019 में इसी प्रयास पर विश्वास व्यक्त करते हुए देश ने प्रचंड जनादेश दिया। इसके बाद एनडीए का दूसरा कार्यकाल विकास की गारंटी बन गया।

मेरी मां के जाने के बाद यह मेरा पहला चुनाव
आज का यह पल निजी तौर पर मेरे लिए भी भावुक करने वाला पल है। मेरी मां के जाने के बाद यह मेरा पहला चुनाव था। लेकिन सच मानिए देश की मां, बहनों और बेटियों ने मां की कमी मुझे खलने नहीं दी। मैं जहां-जहां भी गया। मुझे आशीर्वाद मिला। देश में महिलाओं ने वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। देश की माताओं-बहनों ने मुझे नई प्रेरणा दी है।

10 साल में देश ने कई बड़े फैसले लिए
पिछले 10 साल में देश ने कई बड़े फैसले लिए हैं। हमने दुनिया की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं। आजादी के 70 साल बाद 12 करोड़ लोगों को नल से जल मिला। 4 करोड़ लोगों को पक्के घर मिले। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला। राष्ट्र प्रथम की इसी भावना के चलते कश्मीर से धारा 370 हटी। आप याद करिए कोरोना का इतना बड़ा संकट आया। 

विकसित भारत
हमने वही फैसला लिया, जो देश हित में था, जनहित में था। इसी का नतीजा है कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती इकोनॉमी है। राष्ट्र प्रथम की यह भावना भारत को आत्म निर्भर बनाएगी। हमारे सामने एक महान संकल्प है। विकसित भारत का संकल्प। लगातार तीसरी बार जनता का आशीर्वाद हमारा हौसला बढ़ाता है।

भाजपा की जीत
हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी अकेले भाजपा ने जीती हैं। बीजेपी के कार्यकर्ताओं को कहूंगा, आपकी मेहनत आपका पसीना ये मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। अगर आप 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा। आप दो कदम चलेंगे। मोदी 4 कदम चलेगा। हम मिलकर चलेंगे। देश को आगे बढ़ाएंगे।

तीसरा कार्यकाल
तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का गवाह बनेगा। ये मोदी की गारंटी है। एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता हर वर्ग के विकास की रही है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। इसमें से बड़ी संख्या एससी-एसटी की है। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक गरीबी देश के अतीत का हिस्सा न हो जाए।

पीएम ने X पर लिखा- जनता ने लगातार तीसरी बार NDA पर भरोसा जताया है। यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।उन्होंने लिखा- मैं इस स्नेह के लिए जनता जनार्दन को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे कार्यों को जारी रखेंगे। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। शब्द कभी भी उनके असाधारण प्रयासों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।

Tags: bjp head officeloksabha election 2024PM MODIPrime Minister Narendra Modiresult
Previous Post

राज्यपाल ने हिंसा के खिलाफ लोगों की मदद के लिए जनमंच की शुरुआत की

Next Post

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट द्वारा अधिग्रहण से जुड़े संयोजन को दी मंजूरी

Next Post
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट द्वारा अधिग्रहण से जुड़े संयोजन को दी मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट द्वारा अधिग्रहण से जुड़े संयोजन को दी मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.