• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home विदेश

कुवैत में एक इमारत में लगी आग से अब तक 40 की मौत, 50 से ज्‍यादा घायल पीएम व व‍िदेश मंत्री ने जताया दु:ख

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/06/2024
in विदेश
0
कुवैत में एक इमारत में लगी आग से अब तक 40 की मौत, 50 से ज्‍यादा घायल पीएम व व‍िदेश मंत्री ने जताया दु:ख
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  :  कुवैत के मंगाफ शहर की एक इमारत में आग लग गई। इसमें 40 भारतीय मजदूरों के मरने की खबर है। इनमें 5 केरल के रहने वाले थे। हादसे में 30 भारतीयों समेत 50 से ज्यादा लोग जख्मी भी हुए हैं। हालांकि अब तक 40 भारतीयों की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

In connection with the tragic fire-accident involving Indian workers today, Embassy has put in place an emergency helpline number: +965-65505246.

All concerned are requested to connect over this helpline for updates. Embassy remains committed to render all possible assistance. https://t.co/RiXrv2oceo

— India in Kuwait (@indembkwt) June 12, 2024

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हादसे में 30 भारतीयों के जख्मी होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारतीय राजदूत ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कुवैत के समयानुसार ये हादसा आज सुबह करीब 6 बजे हुआ।

सुबह ग्राउंड फ्लोर के किचन में लगी आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई। कई लोग इमारत के अंदर ही फंसे रह गए। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चला है।

Deeply shocked by the news of the fire incident in Kuwait city. There are reportedly over 40 deaths and over 50 have been hospitalized. Our Ambassador has gone to the camp. We are awaiting further information.

Deepest condolences to the families of those who tragically lost…

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 12, 2024

कुवैत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बिल्डिंग में 160 से ज्यादा मजदूर रह रहे थे। गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ ने बताया कि इमारत में कई लोग अवैध रूप से रह रहे थे। इसलिए अभी मरने वालों के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है।

भारतीय राजदूत ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी पोस्ट में कहा, “कुवैत में हुए हादसे से स्तब्ध हूं। वहां करीब 40 लोगों की मौत हुई है। हम डीटेल्स सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।” भारतीय राजदूत आदर्श स्वाइका ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है।

The fire mishap in Kuwait City is saddening. My thoughts are with all those who have lost their near and dear ones. I pray that the injured recover at the earliest. The Indian Embassy in Kuwait is closely monitoring the situation and working with the authorities there to assist… https://t.co/cb7GHN6gmX

— Narendra Modi (@narendramodi) June 12, 2024


PM मोदी ने आग लगने की घटना को बताया दुखदायी
PM नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना को लेकर संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कुवैत में आग लगने की घटना दुखदायी है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। पीएम ने कहा कि कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

कुवैत सरकार ने बिल्डिंग के मालिक की गिरफ्तारी का आदेश दिया
कुवैत के गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबह ने बिल्डिंग के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से रियल एस्टेट मालिक के लालच की वजह से ऐसी घटनाएं होती हैं। ज्यादा किराए के लालच में बिल्डिंग ओनर्स एक ही कमरे में कई लोगों को ठहराते हैं और इमारत की सुरक्षा व्यवस्था नजरअंदाज कर देते हैं।

बिल्डिंग के मालिक हैं मलयाली बिजनेसमैन केजी अब्राहम
मलयाली मीडिया ऑनमनोरमा की रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्डिंग में रहने वाले भारतीय केरल और तमिलनाडु के थे। यह बिल्डिंग NBTC ग्रुप की थी, जो कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी है। इमारत के मालिक मलयाली व्यापारी केजी अब्राहम हैं।

केजी अब्राहम केरल के तिरुवल्ला के व्यवसायी हैं। केजी अब्राहम, जिन्हें केजीए के नाम से भी जाना जाता है, केजीए समूह के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। यह कंपनी 1977 से कुवैत के ऑयल एंड इंडस्ट्रीज का हिस्सा है।

Tags: External Affairs Minister S JaishankarMangaf city in KuwaitPrime Minister Narendra Modi
Previous Post

KARGIL VIJAY के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में ‘’भारतीय सेना का ‘डी5’ मोटर साइकिल अभियान’’ शुरू

Next Post

G7 समिट में हिस्सा लेने इटली जाएंगे PM MODI

Next Post
G7 समिट में हिस्सा लेने इटली जाएंगे PM MODI

G7 समिट में हिस्सा लेने इटली जाएंगे PM MODI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In