• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home विदेश

Pope Francis ने PM MODI को लगाया गले, प्रधानमंत्री ने दिया भारत आने का न्‍योता

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
14/06/2024
in विदेश
0
Pope Francis ने PM MODI को लगाया गले, प्रधानमंत्री ने दिया भारत आने का न्‍योता
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : G7 शिखर सम्‍मेलन में ह‍िस्‍सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी पोप फ्रांसिस से भी मिले। पोप फ्रांसिस ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने गले लगा लिया और उनसे बातचीत भी की। जिसकी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्‍योता भी दिया है। प्रधानमंत्री ने खुद सोशल मीडिया हैंडल एक्‍स पर इसके बारे में जानकारी दी।

पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस को न्योता देने के बाद कहा कि वह लोगों की सेवा करने और पृथ्वी को बेहतर बनाने की उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हैं।

Met Pope Francis on the sidelines of the @G7 Summit. I admire his commitment to serve people and make our planet better. Also invited him to visit India. @Pontifex pic.twitter.com/BeIPkdRpUD

— Narendra Modi (@narendramodi) June 14, 2024

पोप फ्रांसिस ने सात देशों के समूह जी7 को भी संबोध‍ित किया। पोप फ्रांसिस ‘जी7’ को संबोधित करने वाले पहले पोप बन गये हैं। उन्होंने विश्व के अग्रणी औद्योगिक देशों के नेताओं के समक्ष कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की संभावनाओं और खतरों पर प्रकाश डाला। पोप फ्रांसिस ने दुनिया के समृद्ध लोकतंत्रों के नेताओं से आह्वान किया कि वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास और इस्तेमाल में मानवीय गरिमा को सर्वोपरि रखें।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर अपुलिया में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता की।

Tags: G7 summitPM MODIPope Francis
Previous Post

मुंबई लोकल ट्रेन में लगाया गया Panorama digital display क

Next Post

वी. शांताराम लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सुब्बैया नल्लामुथु को किया जाएगा सम्मानित

Next Post
वी. शांताराम लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सुब्बैया नल्लामुथु को किया जाएगा सम्मानित

वी. शांताराम लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सुब्बैया नल्लामुथु को किया जाएगा सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.