• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

20,000 करोड़ रुपये की 17वीं किस्त वाराणसी से 18 जून को जारी करेंगे PM MODI

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
15/06/2024
in देश
0
संदेशखाली की बहनों को डराया जा रहा है : PM MODI
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  :  पीएम किसान योजना के तहत 20,000 करोड़ रुपये की 17वीं किस्त वाराणसी से 18 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जारी करेंगे। इस मौके पर स्वयं सहायता समूहों (self help groups) को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में दी।

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने आज कहा कि कृषि व किसान प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले 9.26 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की 17वीं किस्त वाराणसी से जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी यहां पर 30,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को कृषि सखियों के रूप में प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे। एक प्रतीक के रूप में प्रधानमंत्री 5 कृषि सखियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसका उद्देश्य भूमि-धारक किसानों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करना है। भारत सरकार ने देश भर में अब तक ऐसे 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक धनराशि का वितरण किया चुका है। इस बार योजना की शुरुआत से लाभार्थियों को हस्तांतरित कुल राशि 3.24 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण मोड (डीबीटी) के माध्यम से देश भर के किसानों के परिवारों के बैंक खातों में हर चार महीने में तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ हस्तांतरित किया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा किसानों को आर्थिक सुरक्षा की गारंटी दी गयी है। वैश्विक कीमतों में उछाल के बावजूद भी किसानों को 11 लाख करोड़ की सब्सिडी उपलब्ध कराकर सस्ती दरों पर खाद उपलब्ध कराने का काम निरंतर जारी है।

Tags: mochan samachaarPM Kisan YojanaVaranasi
Previous Post

वी. शांताराम लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सुब्बैया नल्लामुथु को किया जाएगा सम्मानित

Next Post

भारतीय रेलवे ने ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में कराया अपना नाम दर्ज

Next Post
भारतीय रेलवे ने ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में कराया अपना नाम दर्ज

भारतीय रेलवे ने ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में कराया अपना नाम दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In