• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home विदेश

राफा : राहत शिविर पर बड़ा हमला, 22 की मौत, 45 घायल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/06/2024
in विदेश
0
राफा : राहत शिविर पर बड़ा हमला, 22 की मौत, 45 घायल
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : राफा (RAFA) शहर के उत्तरी हिस्से में फिलिस्तीनी विस्थापितों के बीच राहत कार्यों में जुटे रेडक्रॉस का कार्यालय भी शुक्रवार को एक हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विस्थापितों से घिरे इस इलाके में दागे गए गोले में 22 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान घायल 45 लोगों को रेडक्रॉस फील्ड अस्पताल ले जाया गया।

रेडक्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति (International Committee of the Red Cross) के मुताबिक 21 जून को एक हमले में 22 लोग मारे गए। हमले में रेडक्रॉस का गाजा स्थित कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गया। रेडक्रॉस का यह कार्यालय तंबुओं में रह रहे सैकड़ों विस्थापित लोगों से घिरा हुआ है।

हालांकि आईसीआरसी ने यह नहीं बताया कि हमले के लिए कौन जिम्मेदार है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उसकी तरफ से जारी की गई जानकारी में कहा गया कि हमले के दौरान दागे गए गोले से आईसीआरसी कार्यालय की इमारत को नुकसान पहुंचा है। गोलाबारी के बाद 22 शव और 45 घायलों को रेडक्रॉस फील्ड अस्पताल ले जाया गया।

हमास द्वारा संचालित क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से भी कहा गया है कि गोलाबारी में 25 लोग मारे गए और 50 घायल हुए। हमले के लिए हमास ने इजराइल को जिम्मेदार ठहराया। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि इजरायली गोलाबारी ने अल-मवासी क्षेत्र में विस्थापितों के तंबुओं को निशाना बनाया जो आईसीआरसी बेस के आसपास है।

Tags: International Committee of the Red Crossrafa
Previous Post

अयोध्या राममंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कराने वाले मुख्य आचार्य पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का हुआ निधन

Next Post

बांग्लादेशी नागरिकों के लिए ई-मेडिकल वीजा सुविधा शुरू करेगा भारत : प्रधानमंत्री मोदी

Next Post
बांग्लादेशी नागरिकों के लिए ई-मेडिकल वीजा सुविधा शुरू करेगा भारत : प्रधानमंत्री मोदी

बांग्लादेशी नागरिकों के लिए ई-मेडिकल वीजा सुविधा शुरू करेगा भारत : प्रधानमंत्री मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.