• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

UPSC के उम्मीदवारों को मिलेगा 1 लाख रुपये, केंद्र ने NIRMAN पोर्टल क‍िया लांच

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/07/2024
in देश
0
UPSC के उम्मीदवारों को मिलेगा 1 लाख रुपये, केंद्र ने NIRMAN पोर्टल क‍िया लांच
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : देश की राजधानी नयी द‍िल्‍ली में केन्द्रीय कोयला तथा खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने  “राष्ट्रीय सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षा के उम्मीदवारों को पुरस्कृत करने की उत्कृष्ट पहल, निर्माण (NIRMAN) पोर्टल का शुभारंभ किया। यह कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा अपनी गतिविधियों के संचालन वाले जिलों के उन मेधावी युवाओं के लिए शुरू की गई एक अनूठी सीएसआर योजना है, जिन्होंने 2024 में यूपीएससी परीक्षा (सिविल सेवा और वन सेवा के लिए) के प्रारंभिक दौर में अर्हता प्राप्त की है। यह योजना यूपीएससी के योग्य उम्मीदवारों को 1 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी।

उल्लेखनीय है, “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” के जरिए “विकसित भारत” के लक्ष्य को हासिल करने हेतु, कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और इसकी सहायक कंपनियों ने कोयला वाले क्षेत्रों के योग्य एवं वंचित छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित पेशेवर संस्थानों में प्रवेश पाने में मदद करने के लिए विभिन्न पहल की हैं।

“मिशन कर्मयोगी” की परिकल्पना के अनुरूप

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में जानकरी देते हुए बताया कि केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने निर्माण पोर्टल (NIRMAN Portal) का शुभारंभ किया। यह कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा अपनी गतिविधियों के संचालन वाले जिलों के उन मेधावी युवाओं के लिए शुरू की गई एक अनूठी सीएसआर योजना है, जिन्होंने 2024 में यूपीएससी परीक्षा (सिविल सेवा और वन सेवा के लिए) के प्रारंभिक दौर में अर्हता प्राप्त की है। दरअसल यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मिशन कर्मयोगी” की परिकल्पना के अनुरूप है। मिशन कर्मयोगी भारतीय नौकरशाही में सुधार लिए सिविल सेवा क्षमता निर्माण (NPCSCB) के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम है।

एक लाख रुपये की मिलेगी सहायता

इस योजना का उद्देश्य प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उन उम्मीदवारों को 1,00,000/- रुपये (एक लाख रुपये) की सहायता प्रदान करना है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से कम है और जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला या थर्ड जेंडर से संबंधित हैं तथा सीआईएल की गतिविधियों के संचालन वाले 39 जिलों में से किसी एक के स्थायी निवासी हैं। आवेदनों की पूर्ण पारदर्शी एवं निर्बाध जांच सुनिश्चित करने हेतु पूरी आवेदन प्रक्रिया एक ऐसे समर्पित पोर्टल के जरिए होती है।

बता दें कि कोयला मंत्रालय की सीपीएसई, कोल इंडिया लिमिटेड, एक ऐसी महारत्न कंपनी है जो न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा की रीढ़ है, बल्कि कोयला धारक क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु एक सामाजिक रूप से जिम्मेदार कॉरपोरेट की महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाती है।

Tags: COAL INDIAG Kishan Reddy Launches NIRMAN PortalNIRMAN PORTALupsc
Previous Post

जीका वायरस : स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए जारी की एडवाइजरी

Next Post

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया हुई शुरू

Next Post
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया हुई शुरू

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया हुई शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In