• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

विशेष : ग्रीनहाउस गैसों में अभूतपूर्व वैश्विक वृद्धि से भूमध्यरेखीय क्षेत्र में वर्षा में आ सकती है कमी

वर्षा और कार्बन डाइआक्साइड वृद्धि को जोड़ने वाला नया अध्ययन भविष्य में जैव विविधता वाले हॉटस्पॉट के संरक्षण में सहायक हो सकता है

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/07/2024
in देश
0
विशेष : ग्रीनहाउस गैसों में अभूतपूर्व वैश्विक वृद्धि से भूमध्यरेखीय क्षेत्र में वर्षा में आ सकती है कमी
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : एक नए अध्ययन से पता चलता है कि ग्रीनहाउस गैसों में अभूतपूर्व वैश्विक वृद्धि से भूमध्यरेखीय क्षेत्र में वर्षा में कमी आ सकती है , जिसके कारण वनस्पतिलोक में भी बदलाव आ सकता है तथा पश्चिमी घाट, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान के सदाबहार वनों से युक्त भारत के जैव विविधता वाले केंद्रों की जगह पर्णपाती वन ले सकते हैं।

गहरे समय की अतितापीय घटनाओं को जलवायु भविष्यवाणियों के संभावित सादृश्य माना जाता है। हालाँकि, इन अतितापीय घटनाओं का डेटा मुख्य रूप से मध्य और उच्च अक्षांश क्षेत्रों से जाना जाता है। हालाँकि, भूमध्यरेखीय या उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से मात्रात्मक डेटा की कमी है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान, बीरबल साहनी इंस्टीट्यूशन ऑफ पैलियोसाइंसेज (बीएसआईपी) के शोधकर्ताओं ने इओसीन थर्मल मैक्सिमम 2 (ईटीएम-2), जिसे एच-1 या एल्मो के नाम से भी जाना जाता है, से प्राप्त जीवाश्म पराग और कार्बन आइसटोप  डेटा का उपयोग लगभग 54 मिलियन वर्ष पहले हुई वैश्विक वार्मिंग की अवधि के स्थलीय जल विज्ञान चक्र को मापने के लिए किया।

इसी अवधि के दौरान दक्षिणी गोलार्ध से उत्तरी गोलार्ध की ओर अपनी यात्रा के दौरान भारतीय प्लेट, भूमध्य रेखा के पास रुकी थी। यह घटना भारतीय प्लेट को एक आदर्श प्राकृतिक प्रयोगशाला बनाता है जो ईटीएम-2 के दौरान भूमध्य रेखा के पास वनस्पति-जलवायु संबंधों को समझने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। ईटीएम 2 के जीवाश्मों की उपलब्धता के आधार पर, शोधकर्ताओं ने गुजरात के कच्छ में पनंध्रो लिग्नाइट खदान का चयन किया और वहां से जीवाश्म पराग एकत्र किए।

पराग का विश्लेषण करते हुए उन्होंने पाया कि जब पैलियो-भूमध्य रेखा के पास वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता 1000 पीपीएमवी से अधिक थी, तो वर्षा में काफी कमी आई, जिससे पर्णपाती वनों का विस्तार हुआ।

जियोसाइंस फ्रंटियर्स जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में बढ़ते कार्बन उत्सर्जन के कारण भूमध्यरेखीय/उष्णकटिबंधीय वर्षावनों और जैव विविधता हॉटस्पॉट के अस्तित्व के बारे में महत्वपूर्ण सवाल उठाए गए हैं। यह CO2 और हाइड्रोलॉजिकल चक्र के बीच संबंधों को समझने में मदद कर सकता है और भविष्य में जैव विविधता हॉटस्पॉट के संरक्षण में सहायता कर सकता है।

चित्र 1. यह आरेख प्रारंभिक पेलियोजीन की पूर्व-अतितापीय, अतितापीय और पश्च-अतितापीय घटनाओं के दौरान बदलती कार्बन डाइऑक्साइड सांद्रता के कारण वनस्पति के साथ-साथ वर्षा के बदलते पैटर्न को दर्शाता है।

SOURCE : PIB

Tags: Equatorial regionGreenhouse gasesRAIN
Previous Post

नीति आयोग 4 जुलाई से आरंभ करेगा ‘संपूर्णता अभियान’

Next Post

चम्‍पाई सोरेन ने राज्‍यपाल को सौंपा इस्‍तीफा, हेमंत ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

Next Post
चम्‍पाई सोरेन ने राज्‍यपाल को सौंपा इस्‍तीफा, हेमंत ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

चम्‍पाई सोरेन ने राज्‍यपाल को सौंपा इस्‍तीफा, हेमंत ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In