• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

Rashtrapati Bhavan ई-उपहार पोर्टल के जरिए विभिन्न राष्ट्रपतियों को प्राप्त हुए चुनिंदा उपहारों की करेगा नीलामी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
26/07/2024
in देश
0
Rashtrapati Bhavan ई-उपहार पोर्टल के जरिए विभिन्न राष्ट्रपतियों को प्राप्त हुए चुनिंदा उपहारों की करेगा नीलामी
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) ई-उपहार नामक एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपतियों को भेंट किये गए चुनिंदा उपहारों की नीलामी करेगा। इस पोर्टल का शुभारंभ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा 25 जुलाई, 2024 को राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया गया था।

पहले चरण में, लगभग 250 बेहतरीन उपहारों की नीलामी की जाएगी। बोली 5 अगस्त से लेकर 26 अगस्त, 2024 तक खुली रहेगी। बोली की अवधि समाप्त होने के बाद, ये वस्तुएं उच्चतम बोली लगाने वालों को सौंप दी जायेंगी।

इच्छुक व्यक्ति नीचे दिए गए चरणों का पालन करके https://upahaar.rashtrapatibhavan.gov.in/   पर अपनी बोली लगा सकते हैं:

• अपना प्रोफ़ाइल विवरण दर्ज करें

• आधार सत्यापन करें

• अपनी पसंदीदा वस्तुओं के लिए बोली लगाएं

• नियमित रूप से अपनी बोली की स्थिति जांचें

• अपनी इच्छित वस्तु के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाला बनने का लक्ष्य रखें

• ऑनलाइन मोड का उपयोग करके भुगतान करें

इस पहल का उद्देश्य न केवल नागरिकों के साथ जुड़ाव को बढ़ाना है, बल्कि नेक काम का समर्थन करना भी है। नीलामी से प्राप्त सारी आय जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए दान की जाएगी।

नीलामी के लिए रखे गए उपहार राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में आम जनता के देखने के लिए उपलब्ध होंगे। आगंतुक https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/  के जरिए संग्रहालय के लिए टिकट बुक कर सकते हैं और मंगलवार से रविवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच प्रदर्शन के लिए रखी गई वस्तुओं को देख सकते हैं।

Tags: E-Uphar PortalPresident's HouseRashtrapati Bhavan
Previous Post

बंधन बैंक का कुल कारोबार 22% बढ़कर हुआ 2.59 लाख करोड़ रुपये

Next Post

DGCA ने अब तक 16,000 रिमोट पायलट प्रमाणपत्र किए जारी

Next Post
DGCA ने अब तक 16,000 रिमोट पायलट प्रमाणपत्र किए जारी

DGCA ने अब तक 16,000 रिमोट पायलट प्रमाणपत्र किए जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In